{"_id":"d9fb007444c8065bf402d1245b5464fa","slug":"snowfall-in-pithoragarh-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मुनस्यारी की ऊंची चोटियों ने ओढ़ी बर्फ, ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मुनस्यारी की ऊंची चोटियों ने ओढ़ी बर्फ, ठंड बढ़ी
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़-मुनस्यारी
Updated Sun, 06 Dec 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पिथौरागढ़ जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे।
विज्ञापन
इस दौरान जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय में भी धूप के दर्शन नहीं हुए। ठंड से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा।
मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती सकती हैं। मुनस्यारी में उच्च हिमालयी चोटियों पर हिमपात हुआ।
पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, राजरंभा की चोटियों पर सुबह से ही हिमपात शुरू हो गया। धारचूला तहसील में कुटी, नाभीढांग में बर्फ गिरी है।