फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in pauri

दो साल बाद बर्फ से नहाई पौड़ी, चहके लोग

Sat, 18 Jan 2014 05:31 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Sat, 18 Jan 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
snowfall in pauri

मंडल मुख्यालय पौड़ी में शनिवार को बर्फबारी होने से लोग चहक उठे। शहर और आसपास की पहाड़ियों में करीब दो घंटे जमकर बर्फबारी हुई। जिससे कंडोलिया, नागदेव और मांडाखाल की पहाड़ियां सफेद हो गई।

विज्ञापन


बर्फबारी होने से शहर में न्यूनतम तापमान लुढ़कर -02 डिग्री हो गया है। अधिकतम तापमान दो डिग्री बना हुआ है।

आंधी के साथ बारिश
मंडल मुख्यालय पौड़ी में शनिवार की रात से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था। रात को तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे सुबह मौसम काफी ठंडा हो गया।
विज्ञापन


करीब आठ बजे पहले बारिश होनी शुरू हो गई। नौ बजे से बर्फबारी होनी शुरू हो गई। करीब 11 बजे तक जारी रही। पौड़ी शहर में निचले क्षेत्रों में बर्फ टिक नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो इंच तक गिरी बर्फ
पुलिस लाइन, कंडोलिया, नागदेव पहाड़ी, क्यूंकालेश्वर मंदिर, मांडाखाल समेत विभिन्न क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढ़क गए। इन जगहों में करीब दो इंच तक बर्फ गिरी।

बर्फबारी के बाद कई लोगों ने कंडोलिया, नागदेव समेत विभिन्न जगहों पर जाकर बर्फबारी का लुफ्त उठाया। पौड़ी शहर के अलावा खिर्सू, गोड़ख्याखाल, चौबट्टा समेत आसपस के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

दो साल बाद हुई बर्फबारी
समुद्रतल से 1800 मीटर की ऊंचाई में स्थित पौड़ी नगरी में वर्ष 2012 के बाद बर्फबारी इस बार हुई। वर्ष 2012 में जनवरी माह में शहर और आसपास के क्षेत्रों में काफी बर्फबारी हुई थी।

उस समय के तत्कालीन मुख्य मंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को विधान सभा चुनाव हेतु अपना नामांकन कराने के लिए घोड़ीखाल से पौड़ी पैदल आना पड़ा था। शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले साल बर्फबारी नहीं हो पाई थी।

कई सड़कें हुई बंद
राठ क्षेत्र की चौरीखाल समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से कई सड़कें बंद हो गई। क्षेत्र के चौरीखाल, पीठसैण, ताराकुंड समेत कई ऊंची पहाड़ियों में अभी बर्फबारी हो रही है।


थलसैण के एसडीएम जीआर बिनवाल ने बताया कि बर्फबारी के कारण क्षेत्र के पौड़ी- भरसार-चौरीखाल-थलीसैण, पैठाणी चाकीसैण थलीसैण समेत कई मार्ग बंद हो गए हैं। ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हो रही है। शाम तक थलीसैण-पीठसैण मार्ग बंद होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed