फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in mussoorie and dhanaulti many road closed due to snow

कड़ाके की ठंड की चपेट में उत्तराखंड, मसूरी-धनोल्टी व चारधाम में बर्फबारी, कई सड़कें बंद

Thu, 28 Feb 2019 10:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 28 Feb 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
snowfall in mussoorie and dhanaulti many road closed due to snow
Kedarnath Dham Snowfall

मंगलवार के बाद बुधवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश से हुई। वहीं पहाड़ी इलाके बर्फ से ढक गए। मसूरी, धनोल्टी सहित चारधाम, चकराता और कुमाऊं की वादियां बर्फबारी से सराबोर हो गईं। राजधानी देहरादून में भी रुक-रुक कर बारिश जारी रही। एक बार फिर राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ गया। लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए।

विज्ञापन


पर्यटन नगरी मसूरी व धनोल्टी में एक बार फिर बुधवार को बर्फबारी शुरू हुई। मौसम की यह पांचवीं बर्फबारी है। मसूरी में बर्फबारी करीब एक से दो इंच हुई है। मसूरी का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं धनोल्टी मुख्य बाजार में लगभग आधा फिट से अधिक बर्फबारी हुई। आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब एक फिट से अधिक बर्फबारी बताई जा रही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि बर्फबारी के कारण धनोल्टी में बीते मंगलवार शाम से विद्युत आपूर्ति ठप है। वहीं धनोल्टी में पानी का भी संकट मंडराने लगा है। तापमान में आई भारी गिरावट के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। धनोल्टी मार्ग पर भारी बर्फबारी के कारण मसूरी पुलिस ने जेपी बैंड के पास बैरिकेडिंग लगाकर धनोल्टी मार्ग बंद कर दिया है। पुलिस के अनुसार धनोल्टी मार्ग पर बर्फबारी के कारण दुर्घटना होने की संभावनाएं ज्यादा बढ़ गई। बताया जा रहा है कि धनोल्टी आने वाले पर्यटकों को भी चम्बा में ही रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीती रात से लगातार बारिश

नई टिहरी और जिले के अन्य क्षेत्रों में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। बर्फबारी से चंबा-धनोल्टी-मसूरी सड़क बंद है। धनोल्टी, प्रतापनगर और अन्य ऊचांई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से शीत लहर बढ़ गई है। बड़कोट में मंगलवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश और हिमपात के चलते यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह अवरुद्व हो गया है। इस कारण क्षेत्र से लगे गांवों का तहसील मुख्यालय और रवांई घाटी का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है। रानाचट्टी, राडीटॉप में जमकर हो रहे हिमपात के कारण सम्पर्क कट गया है। वहीं गंगोत्री भी बर्फ से ढक गया है। 

श्रीनगर, चमोली और रुद्रप्रयाग में रात से भारी बारिश हो रही है। केदारनाथ, तुंगनाथ, मद्महेश्वर में बर्फ़बारी हो रही है। रुद्रप्रयाग के 5000 फीट ऊंचाई पर बसे गांवो में भी बर्फबारी हो रही है। बीते एक माह में चौथी बार इन गांवों में बर्फबारी हो रही है। जिस कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, गोरसों बुग्याल में बर्फ़बारी हो रही है। बुधवार में औली में बारिश और बर्फबारी होने की वजह से नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप की प्रतियोगिताएं नहीं शुरु हो पाई। वांण गांव, भिलंगना क्षेत्र के ऊपरी इलाके में जमकर बर्फबारी हो रही है। देवाल ब्लॉक के अधिकांश गांव बर्फ़ से ढक गए हैं। ग्वालदम, रूपकुंड, वेदनी, ब्रहमताल में दो से तीन फ़ीट बर्फबारी हुई है।

कुमाऊं के धानाचूली, गागर, मुक्तेश्वर, पहाड़ पानी, मनाघेर, रानीखेत के चौबटिया, अल्मोड़ा के कसार देवी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश जारी है।कुमाऊं में थल-मुनस्यारी मार्ग बर्फबारी के चलते बंद है। बागेश्वर, लोहाघाट, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा शहर और चंपावत के ललुवापानी मार्ग में भी बर्फबारी हुई है।

ओले गिरने और झक्कड़ की आशंका भी

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आज दिनभर भारी बारिश होने के आसार हैं। कई इलाकों में ओले गिरने और झक्कड़ की आशंका भी जताई गई है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। चेतावनी के बाद शासन ने एडवाइजरी जारी कर सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।  

मंगलवार दोपहर बाद राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान में बादल छाने लगे। शाम होते-होते आसमान काले बादलों से घिर गया और कई इलाकों में बारिश भी होने लगी। दून में शाम के समय एक से दो दौर की तेज फुहारें पड़ीं। इसके चलते तापमान में एकाएक कमी आई और ठंडक में बढ़ोत्तरी हुई। 

मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के ज्यादार इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा यहां ओले भी गिर सकते हैं। शासन ने जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मार्ग खोलने के लिए पहले से व्यवस्थाएं बनाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed