फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snowfall in kedarnath Uttarakhand Weather Forecast Today Imd Alert for Rain and Hailstorm

Uttarakhand Weather: केदारनाथ में 24 घंटे से बर्फबारी... मौसम विभाग की चेतावनी, जानें कल कैसा रहेगा मिजाज

Sat, 12 Apr 2025 03:59 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, केदारनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, केदारनाथ Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Apr 2025 03:59 PM IST
सार

Uttarakhand Weather: केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में कई दौर की तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Snowfall in kedarnath Uttarakhand Weather Forecast Today Imd Alert for Rain and Hailstorm
केदरानाथ में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

केदारनाथ में 24 घंटे से बर्फबारी हो रही है। यहां लगभग एक फीट तक नई बर्फ जम चुकी है। बर्फबारी के कारण पुनर्निर्माण फिर से ठप हो गए हैं। खराब मौसम के कारण केदारनाथ में तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। दूसरी तरफ पैदल मार्ग पर भी नई बर्फ जमने से फिसलन का खतरा बढ़ गया है। इधर, निचले इलाकों बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।

शुक्रवार देर रात्रि से केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो शनिवार दिनभर होती रही। इस दौरान कभी हल्की तो कभी तेज बर्फबारी से समूची केदारपुरी ने फिर से सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी से केदारनाथ में लंबे अंतराल के बाद पुन: शुरू हो रहे पुननिर्माण कार्य फिर अगले कुछ दिन के लिए ठप हो गए हैं।
विज्ञापन


धाम में मौजूद वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि पिछले 24 घंटे से अधिक समय से धाम में निरंतर बर्फबारी हो रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर को लगभग आधे घंटे तेज बारिश हुई, जिससे कुछ जमा बर्फ पिघल गई थी, लेकिन धाम में अब भी करीब एक फीट तक नई बर्फ जमा हो चुकी है। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फ साफ करने का प्रयास किया
बताया कि घोड़ा पड़ाव पर बर्फ साफ करने का प्रयास किया गया, पर लगातार बर्फबारी के कारण दिक्कत आ रही है। केदारनाथ धाम में न्यूनतम तापमान माइनस 2 और अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया। इधर, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फबारी व बारिश के कारण सुधारीकरण कार्य व्यापक रूप से प्रभावित हुए हैं। वहीं, नई बर्फ जमने से रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट तक हिमखंड व अन्य जगहों पर फिसलन का खतरा भी पैदा हो गया है। दूसरी तरफ जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, मयाली, जखोली में सुबह से पूर्वान्ह तक रुक-रुककर हल्की बारिश हुई।



 

गर्मी से राहत पर आफत भी साथ
बीते दो दिनों से बिगड़े मौसम ने भले ही गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन पर्वतीय जिलों में राहत की बारिश आफत बनकर आई है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी पर्वतीय जिलों में झोंकेदार हवाओं व तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। जबकि, प्रदेशभर के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में कई दौर की तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

ये भी पढ़ें...Rishikesh Accident: देवप्रयाग के पास नदी में गिरा वाहन, एक ही परिवार के पांच लोग शादी समारोह में थे जा रहे

जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 अप्रैल से प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed