{"_id":"5af2fd6a4f1c1b390a8b8dcd","slug":"snowfall-in-kedarnath-heli-service-closed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में फिर शुरू हुई बर्फबारी, श्रद्धालुओं को दर्शन कराकर वापस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में फिर शुरू हुई बर्फबारी, श्रद्धालुओं को दर्शन कराकर वापस भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 09 May 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ में बुधवार को मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने 6000 श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन कराकर दोपहर बाद पैदल मार्ग से सोनप्रयाग वापस भेज दिया। इनमें ज्यादातर यात्री शाम तक भीमबली और जंगलचट्टी पहुंच गए थे। केदारनाथ में अपराह्न तीन बजे से तेज बर्फबारी हुई। करीब एक घंटा बाद मौसम में सुधार हुआ, लेकिन फिर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही।
विज्ञापन
बुधवार को धाम में तड़के से ही मौसम साफ रहा। प्रात: छह बजे धूप निकलने के बाद ठंड में भी कमी आई। इस दौरान यहां मंदिर व केदारपुरी में भी रौनक बढ़ने लगी। सुहावने मौसम के बीच सोनप्रयाग से 9048 श्रद्धालु पैदल मार्ग से धाम के लिए रवाना हुए, जिसमें ज्यादातर श्रद्धालु पूर्वाह्न 11 बजे तक धाम पहुंच गए थे। इस दौरान मंदिर में बाबा केदार के दर्शनों के लिए लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को तत्परता से मंदिर में दर्शन कराए गए। दोपहर सवा एक बजे बाद धाम में बादल घिरने और हल्की बूंदाबांदी के बीच उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, पुलिस चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने यात्रियों को पैदल मार्ग से वापस भेजना शुरू कर दिया। छह हजार यात्रियों को धाम से सकुशल सोनप्रयाग के लिए रवाना कर दिया गया था। तेज बारिश और बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन द्वारा लिनचोली, भीमबली और जंगलचट्टी में भी यात्रियों को रोका गया।
विज्ञापन
तीन बजे बाद हेली सेवा हो गई बंद
kedarnath dham
दूसरी तरफ केदारनाथ में दोपहर बाद तीन बजे से घने काले बादल घिरने के साथ ही तेज बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो करीब एक घंटा रही। इसके बाद भी रुक-रुककर हल्की बर्फबारी होती रही। उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि सुबह से केदारनाथ में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। मौसम के मिजाज को देखते हुए अपराह्न 3 बजे तक 6 हजार यात्रियों को दर्शन कराने के बाद सोनप्रयाग के लिए भेज दिया गया है। मंगलवार को धाम में ही रुके 450 यात्रियों को सुबह ही दर्शन कराकर वापस भेज दिया गया था। चौहान ने बताया कि मौसम और विषम परिस्थितियों को देखते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन करने के उपरांत सीधे वापस भेजा जा रहा है। धाम में कम से कम लोग रहे, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
केदारघाटी और केदारनाथ में बुधवार दोपहर बाद बारिश व बर्फबारी के बीच छाए कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर सेवा को तीन बजे से बंद कर दिया गया। इस दौरान गुप्तकाशी, नारायणकोटी, फाटा व शेरसी हेलीपैड पर हेली कंपनी प्रबंधन के लोग और यात्री मौसम खुलने का इंतजार करते रहे। इससे पूर्व बीते मंगलवार को भी पूरे दिन हेली सेवा बंद रही। कपाट खुलने के दूसरे दिन से केदारनाथ के लिए शुरू हेलीकॉप्टर सेवा पर इस बार मौसम की मार पड़ रही है। अभी तक मात्र दो दिन ही हेली सेवा पूरे 10 घंटे संचालित हो पाई है।
बदरीनाथ धाम में 8000 तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में बुधवार को मौसम सामान्य बना रहा। धाम में 8000 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। अभी तक 119991 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में मत्था टेक चुके हैं। बदरीनाथ धाम में दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बीते दिन हुई बर्फबारी से धाम में ठंडक बढ़ गई है। बुधवार को धाम में अधिकतम 10 और न्यूनतम चार डिग्री रहा।
केदारनाथ यात्रा सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है। खराब मौसम के कारण कुछ परेशानी हो रही है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक तैनात अधिकारियों और पुलिस द्वारा यात्रियों की मदद की जा रही है। धाम में यात्रियों को अच्छे से दर्शन कराने के साथ रहने और खाने की उचित व्यवस्था की जा रही है।
- मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग