फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snowfall in chardham including Kedarnath

केदारनाथ समेत चारों धामों में बारिश और बर्फबारी, चमोली में अलर्ट

Sun, 30 Apr 2017 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग Updated Sun, 30 Apr 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
 Snowfall in chardham including Kedarnath

केदारनाथ में हल्की बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी से शनिवार शाम छह बजे तक करीब 5 इंच नई बर्फ जम गई थी। इससे धाम का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यहां तीन मई से शुरू होने वाली यात्रा की तैयारियां प्रभावित हुई हैं। 

विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद केदारनाथ में मौसम खराब हो गया। दोपहर 12 बजे आधा घंटे हल्की बारिश हुई। इसके बाद काफी तेज ओलावृष्टि, जबकि पौने एक बजे के केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई, जो शाम 4.30 बजे से और तेज हो गई है।
विज्ञापन


शाम छह बजे तक करीब 5 इंच तक नई बर्फ जम गई थी। छानी कैंप से रामबाड़ा तक भी हल्की बर्फबारी जारी थी। बीते पांच दिन से दोपहर बाद मौसम खराब होने का सिलसिला बना हुआ है। इस कारण 3 मई से शुरू हो रही यात्रा की तैयारियां और  केदारनाथ के पुनर्निर्माण के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। निम के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि 25 अप्रैल से दोपहर बाद मौसम खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में दोपहर बाद मौसम का रूख बदला। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में शाम को कुछ देर झमाझम बारिश हुई। निचले इलाकों में अंधड़ व ठंडी हवाएं चलने से तापमान गिरा है।

चमोली जिले में 36 घंटे का अलर्ट

 Snowfall in chardham including Kedarnath

​बारिश होने से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मौसम बेहद सुहावना हो गया है। शनिवार को सुबह चटख धूप के साथ दिन की शुरूआत हुई। दोपहर बाद अचानक मौसम के तेवर बदले और आसमान में बादल छाए गए।

कुछ ही देर बाद निचले इलाकों में बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। हनुमान चट्टी से आगे यमुनोत्री धाम की ओर से झमाझम बारिश हुई जबकि गंगोत्री धाम में भी बारिश होने की सूचना है। इससे दोनों धाम में पहुंचे यात्रियों ने यहां की सुहावनी व खूबसूरत वादियों का खूब आनंद उठाया।

 मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने जिले में 36 घंटे का अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कहा कि 29 अप्रैल की रात से जिले में 36 घंटे तक ओलावृष्टि और अंधड़ होने की संभावना है।

उन्होंने आम जनता के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क और अलर्ट रहने के लिए कहा है। तहसील अधिकारियों को अलर्ट के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed