{"_id":"63c2fb33e500002455306b4c","slug":"snowfall-in-chakrata-mussoorie-and-clouds-in-doon-dehradun-news-c-5-1-drn1030-51405-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चकराता, मसूरी में बर्फबारी और दून में बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चकराता, मसूरी में बर्फबारी और दून में बरसे बादल
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने के लिए उमड़ने लगे पर्यटक, व्यापारियों के खिले चेहरे
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते जहां चकराता, मसूरी में बर्फबारी हुई। वहीं, दून में जमकर बादल बरसे। बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पर्यटक मसूरी समेत पहाड़ी इलाकों त्यूनी, कालसी की ओर रुख करने लगे हैं। इससे व्यापारियों के भी चेहरे खिल उठे हैं।
राजधानी दून व आसपास के इलाकों में शुक्रवार दिन तक मौसम सामान्य बना हुआ था। लेकिन, शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। रात करीब आठ बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि, इसके बाद बारिश थम गई। वहीं रात को करीब ढाई बजे एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हुआ जो काफी देर तक चला। शनिवार सुबह भी बारिश की संभावना लग रही थी लेकिन दोपहर होते-होते चटख धूप खिल उठी। इससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दून में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।
उधर, मसूरी के उंचाई वाले स्थान लालटिब्बा, सिस्टर बाजार क्षेत्र में सीजन का पहला हिमपात हुआ। हालांकि, यह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और मौसम साफ होने के साथ ही यह पिघल गई। उधर, बुरांशखंडा,धनोल्टी, नागटिब्बा क्षेत्र में भी बर्फ पड़ने से लोग उत्साहित हैं। पर्यटक भी यहां का रुख करने लगे हैं। हालांकि क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया है। मसूरी में शुक्रवार की देर शाम से रुक-रुककर बारिश हुई। स्थानीय निवासी संदीप जखमोला ने बताया कि सुबह तक लालटिब्बा में आधा इंच से अधिक बर्फ पड़ चुकी थी।
विज्ञापन
मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि मसूरी शहर में बर्फबारी न होने से पर्यटक समेत व्यापारी भी निराश हैं। हालांकि, बुरांशखंडा और धनोल्टी क्षेत्र में बर्फबारी देखने के लिए पर्यटक जमकर उमड़े।