फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snowfall in Badrinath And Hemkund Sahib, Both Covered with heavy Blanket of snow

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, दस फीट तक जमी बर्फ, -17 डिग्री पहुंचा तापमान

Wed, 01 Jan 2020 09:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Jan 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in Badrinath And Hemkund Sahib, Both Covered with heavy Blanket of snow
हेमकुंड साहिब में बर्फ - फोटो : फाइल फोटो

चमोली जिले में मंगलवार का मौसम ने करवट बदली। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित रहा। जिले में सुबह से ही धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए। 

विज्ञापन


गोपेश्वर के थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि बदरीनाथ धाम में दोपहर दो बजे बाद बर्फबारी शुरू हुई। बदरीनाथ धाम में मौजूदा समय में लगभग सात फीट और हेमकुंड साहिब में दस फीट तक बर्फ जमी हुई है। बदरीनाथ में तापमान -15 और हेमकुंड साहिब में -17 है। 

विज्ञापन

दो और तीन जनवरी को पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना

उच्च हिमालयी क्षेत्रों समेत पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पंतनगर विवि के मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को मौसम ऐसा ही रहेगा लेकिन दो और तीन जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तराई में बूंदाबांदी (2 से 3 मिमी) जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में मध्यम (10 से 12 मिमी) बारिश की संभावना है। 

पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बर्फबारी भी हो सकती है। मंगलवार को खिली चटख धूप ने तापमान में बढ़ोतरी कर दी। इससे अधिकतम तापमान जहां 19.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed