फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snowfall and rainfall on holi 2019 in uttarakhand

उत्तराखंड: होली पर बिगड़ा मौसम करेगा परेशान, 4 जिलों में बारिश-आंधी की संभावना 

Thu, 21 Mar 2019 12:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Snowfall and rainfall on holi 2019 in uttarakhand
बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

होली के अवसर पर आज हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, अन्य इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ मैदानी क्षेत्रों में आंधी भी चल सकती है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कुुछ स्थानों पर हल्की फुहारें भी पड़ सकती है। 
विज्ञापन


वहीं, 3500 मीटर व उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने का अनुमान भी जताया गया है। विभाग के अनुसार, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में तेज रफ्तार आंधी चलने का भी अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी की चोटियों पर फिर हिमपात

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि होली के बाद शुक्रवार को भी प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इस दौरान भी ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं।

मुनस्यारी की ऊंची चोटियों हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली और नाग्निधुरा पर बुधवार को फिर हिमपात हुआ। वहीं, पिथौरागढ़ में सुबह आसमान साफ था। दोपहर दो बजे बाद बादल छा गए। रिमझिम बारिश शुरू हो गई।

मुनस्यारी के चोटियों पर हिमपात जारी है। सरोवर नगरी में बुधवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा। दोपहर तक धूप निकली थी। इसके बाद बादल छा गए। वहीं गढ़वाल में भी पहाड़ी इलाकों  में बारिश बुधवार रात से ही शुरू हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed