फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snowfall and rain increased cold in the area

बर्फबारी और बारिश से क्षेत्र में बढ़ी ठंड

Sat, 14 Mar 2020 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Snowfall and rain increased cold in the area
बर्फबारी के बाद दूर से यूं नजर आई चकराता की ऊंची चोटियां। - फोटो : VIKAS NAGAR
शुक्रवार को भी क्षेत्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला-बदला रहा। सुबह से देर शाम तक ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर बर्फबारी, ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। इससे पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन

चकराता छावनी बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। बर्फबारी के चलते लोखंडी, मुराच, खंडबा, चाइशील, देववन, मोल्टा, मायला टॉप, कुनैन, कथियान समेत सभी ऊंची चोटियां पूरी तरह से बर्फ से लकदक हो गई हैं। दिनभर क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी होती रही। जबकि, मैदानी इलाकों में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर पूरे दिन जारी रहा। चकराता का अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री रहा। जबकि, विकासनगर का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 12 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed