नए साल पर बिगड़े मौसम ने और बढ़ाई कड़ाके की ठंड, हल्की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के पहले दिन बादलों और हल्की बूंदाबांदी ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में ठंडक बढ़ा दी। ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फ भी गिरी। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं।
मंगलवार की सुबह प्रदेशभर में मौसम सुहावना बना रहा। लगभग सभी इलाकों में धूप खिली रही। हालांकि दोपहर बाद एकाएक मौसम में बदलाव आया और आसमान पूरी तरह बादलों से घिर गया। इससे मौसम में एकाएक ठंडक बढ़ गई। शाम के समय राजधानी दून समेत कुछ इलाकों में हल्की बूदांबांदी भी हुई। वहीं, घाटी वाले क्षेत्रों में पहाड़ों से चल रही सर्द हवाओं के बाद ठंड बढ़ गई।
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की भी संभावना है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन बारिश का सिस्टम बना हुआ है। शुक्रवार से मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
कहां-कितना रहा तापमान
स्थान तापमान
उत्तरकाशी 3
पिथौरागढ़ 1
अल्मोड़ा -3
जोशीमठ 3
मसूरी 6
टिहरी 5
हरिद्वार 3
नैनीताल 6
मुक्तेश्वर 3.9
चंपावत 5
पंतनगर 2
तापमान
अधिकतम- 18
न्यूनतम- 6
सूर्योदय- सुबह 7.15 बजे
सूर्यास्त- शाम 5.29 बजे