फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snow leopard show again in gangotri national park

गंगोत्री नेशनल पार्क में है हिम तेंदुओं का भरापूरा कुनबा!

Mon, 27 Jan 2014 11:04 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 27 Jan 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
snow leopard show again in gangotri national park

ट्रैप कैमरों में एक के बाद एक हिम तेंदुओं की तस्वीरें कैद होने से गंगोत्री नेशनल पार्क में इनका भरा-पूरा कुनबा होने का अनुमान पुष्ट होता जा रहा है।

विज्ञापन


आठ और नौ जनवरी को दो और हिम तेंदुओं की तस्वीर कैमरे में कैद हुई हैं। पौने दो माह के भीतर ही यहां कनखू बैरियर के आसपास चार हिम तेंदुए कैमरे में दिखे।

गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में बीते साल 17 नवंबर और 2 दिसंबर को दो हिम तेंदुओं की तस्वीरें ट्रैप कैमरे में कैद हुई थीं। अब आठ और नौ जनवरी को फिर से हिम तेंदुओं के दो शावक दिखे।
विज्ञापन


चार हिम तेंदुओं की मौजूदगी की पुष्टि
करीब 2300 वर्ग किमी में फैले गंगोत्री नेशनल पार्क में कागजों में तो वर्षों से हिम तेंदुओं की मौजूदगी दर्शाई जा रही थी, लेकिन यह पहली बार है जब एक के बाद एक चार हिम तेंदुओं की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। रेंजर प्रताप सिंह पंवार ने बताया कि कैमरे में कैद हुई चारों तस्वीरें अलग-अलग हिम तेंदुओं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क क्षेत्र में हिम तेंदुए का प्रिय आहार भरल मृग बड़ी संख्या में पाए जाने और अनुकूल स्थितियां होने से यहां हिम तेंदुओं का कुनबा काफी बड़ा होने का अनुमान है। ऐसे में हिम तेंदुओं के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए ठोस प्रयास की आवश्यकता है।


"अभी सीमित क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगे होने से पार्क क्षेत्र में हिम तेंदुओं की वास्तविक संख्या पता नहीं लग पा रही है। हिम तेंदुओं के संरक्षण के लिए 48 लाख की योजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

हिम तेंदुओं को बचाने के लिए भरल मृगों के विचरण और आहार वाले बुग्याल क्षेत्रों को संरक्षित करना जरूरी है। इसके लिए भी पांच करोड़ की योजना बनाई है।" - जीएन यादव, उपनिदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed