{"_id":"622cf97fb7d6240a87774b4f","slug":"sneh-rana-took-three-wickets-in-the-women-s-world-cup-city-news-drn4062812166","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला विश्व कप में स्नेह राणा का शानदार प्रदर्शन जारी, तीन विकेट चटकाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला विश्व कप में स्नेह राणा का शानदार प्रदर्शन जारी, तीन विकेट चटकाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला क्रिकेट विश्व में उत्तराखंड की बेटी स्नेह राणा का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को स्नेह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर उत्तराखंड ने वेस्ट इंडीज को 155 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी।
सिडन पार्क स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 317 रन बनाए। ओपनर स्मृति मंधाना ने 119 गेंदों में 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 123 रन बनाए। हरमनप्रीत ने उनका पूरा साथ दिया और 107 गेंदों में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 109 रनों की पारी खेली। भाटिया ने 21 गेंदों में ताबड़तोड़ 31 रन ठोके। स्नेह दो रन बनाकर नाबाद लौटीं।
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट इंडीज की पूरी टीम 40.3 ओवर में 162 रनों पर ढेर हो गई। उत्तराखंड की स्नेह राणा ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे दोनों ओपनरों को पवेलियन भेजा और वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके अलावा उन्हें अंतिम बल्लेबाज एस कनेल को भी कॉट एंड बोल्ड किया। उनके शानदार प्रदर्शन पर दून के क्रिकेटरों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।