{"_id":"5d45ecb58ebc3e6cf57b3a28","slug":"smugling-was-under-the-cover-of-one-day-bar-license-dehradun-news-drn315200897","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन-डे बार लाइसेंस की आड़ में हो रही थी तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन-डे बार लाइसेंस की आड़ में हो रही थी तस्करी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। बसंत विहार पुलिस ने वन-डे बार लाइसेंस की आड़ में शराब की तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों के पास से अंग्रेजी शराब की 34 बोतलें और 22 पेटी बीयर की बरामद हुई है। आरोपी ठेकों से शराब खरीदकर ऊंचे दामों पर ग्राहकों को बेचते थे। आरोपियों का चालान कर कार सीज कर दी गई है।
पुलिस ने शुक्रवार रात देना बैंक के पास चेकिंग के दौरान सफेद रंग की कार रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार मोड़कर भागने का प्रयास किया। यह देख पुलिसकर्मियों ने दौड़ा कार रोक ली। चालक और उसके साथी को हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली गई। तलाशी में कार से अंग्रेजी शराब की तीन और बीयर की 22 पेटियां बरामद हुईं। इसके बाद कार सवार नितेश नौटियाल निवासी चंद्रपुरी (रुद्रप्रयाग) हाल निवासी यूके सेंट्रल रेस्टोरेंट जाखन और दीपांकर रावत निवासी इंदिरा पार्क नई दिल्ली, हाल निवासी लोवर नत्थनपुर थाना नेहरू कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी हेमंत खंडूड़ी के मुताबिक आरोपी होटल और रेस्टोरेंट का वन-डे बार का लाइसेंस लेकर महंगे दामों में शराब और बीयर सप्लाई करते थे। आरोपी शराब और बीयर के परिवहन का लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं करा सके। जिलाधिकारी को इस मामले में रिपोर्ट भेजने के साथ कार सीज कर दी गई है।