{"_id":"6a10b8b9cb0949bd2e091e2b","slug":"smuggler-nabbed-with-720-banned-capsules-dehradun-news-c-5-1-drn1031-978170-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 720 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक तस्कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 720 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक तस्कर दबोचा
विज्ञापन
एसओजी की टीम ने संजय कॉलोनी के रहने वाले लवकुश वर्मा को प्रतिबंधित कैप्सूल की तस्करी के आरोप में पकड़ा है। आरोपी के पास से 720 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी इन कैप्सूलों को शिक्षण संस्थानों के छात्रों को बेचता था। लवकुश वर्मा को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि नशे के खिलाफ देहरादून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में एसओजी प्रभारी मुकेश त्यागी की टीम को कैप्सूलों की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने बृहस्पतिवार शाम को लालपुल से सहारनपुर चौक आने वाले रास्ते पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगी तो उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम लवकुश वर्मा बताया जिसके पास से 720 कैप्सूल बरामद किए गए। उसके खिलाफ पटेलनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।