फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smuggler arrested with 606 grams of hashish

Dehradun News: 606 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 606 grams of hashish
Iसेलाकुई थाने में मुकदमा दर्ज, आरोपी को जेल भेजाI
विज्ञापन

I सेलाकुई थाना पुलिस ने एक तस्कर को 606 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।I

Iथाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि रविवार रात गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को राजा रोड मोड़ के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास 606 ग्राम चरस मिली। युवक ने अपना नाम सालिम निवासी हयातनगर थाना क्षेत्र, संभल, उत्तर प्रदेश बताया। वह हाल में थाना पटेलनगर क्षेत्र के निरंजपुर में बड़ी मस्जिद के पास किराये के कमरे में रह रहा है। आरोपी ने बताया कि वह सहारनपुर से चरस लाकर श्रमिकों को बेचता है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article