फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   smriti irani announcement for modern fm transmitter for uttarakhand

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तराखंड को दी सौगात, दो जिलों में लगेगा आधुनिक FM ट्रांसमीटर

Sat, 24 Feb 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Feb 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
smriti irani announcement for modern fm transmitter for uttarakhand
smriti irani

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तराखंड को आधुनिक एफएम ट्रांसमीटर की सौगात दी है। अल्मोड़ा और चंपावत को जल्द ही कमजोर रेडियो फ्रीक्वेंसी की समस्या से निजात मिलेगी। केंद्र सरकार ने दोनों जिलों को आधुनिक एफएम ट्रांसमीटर की सौगात दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने पिथौरागढ़ में इन योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही पिथौरागढ़ में तीन माह के भीतर एफएम रेडियो स्टेशन स्थापित करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ दौरे के बीच जिला पंचायत सभागार में अल्मोड़ा और चंपावत के लिए एफएम योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके तहत अल्मोड़ा में पांच और एक केवी के दो एफएम ट्रांसमीटर, जबकि चंपावत में एक केवी क्षमता का ट्रांसमीटर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक अल्मोड़ा और चंपावत में मीडियम वेब की रेडियो तरंगों के माध्यम से सेवाओं का प्रसारण हो रहा है। ईरानी ने पिथौरागढ़ में एफएम रेडियो स्टेशन स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने प्रसारण अधिकारियों को पिथौरागढ़ में तीन माह के भीतर स्टेशन खोलने के निर्देश दिए।

ईरानी ने विश्वास जताया कि अल्मोड़ा और चंपावत एफएम को क्षमतायुक्त संसाधन मिलने से सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी। दूसरी ओर पिथौरागढ़ में रेडियो स्टेशन खुलने से जिले को भी एफएम सेवाओं का लाभ मिलेगा।

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी, महानिदेशक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के महानिदेशक एफ सहरयार, अपर महानिदेशक ओम कुमार शर्मा, उप महानिदेशक आदित्य चतुर्वेदी आदि थे।

अल्मोड़ा आकाशवाणी में स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

smriti irani announcement for modern fm transmitter for uttarakhand
smriti irani

अल्मोड़ा आकाशवाणी के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। आकाशवाणी सुबह और शाम एक-एक घंटा स्थानीय प्रतिभाओं के कार्यक्रमों की प्रस्तुति देगा। स्थानीय भाषाओं में भी कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। स्मृति ईरानी ने विविध भारती के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण के लिए सभी को धर्म, संप्रदाय, जाति, भेदभाव की मानसिकता से ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है। विभिन्न सामाजिक आधारों पर समाज को बांटने वाले विकास का रास्ता रोकते हैं। चहुंमुखी विकास के लिए सभी देशवासियों को एक मंच पर आना होगा। आपसी सद्भाव और समरसता के विकास से आधुनिक भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ने देव सिंह मैदान में सीमांत वसंतोत्सव पर आयोजित सामाजिक समरसता गोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सामाजिक समरसता की दिशा में लगातार काम कर रही है। साथ ही समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। ईरानी ने मोदी सरकार के समय में संचालित की गई कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए इन्हें सामाजिक और आर्थिक समरसता से जोड़ा।
 

शख्सियतों को सम्मानित किया

smriti irani announcement for modern fm transmitter for uttarakhand
smriti irani

कार्यक्रम को केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रमुख युद्धवीर समेत कई वक्ताओं से संबोधित किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, सीमांत सेवा फाउंडेशन अध्यक्ष कैलाश थपलियाल, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, कार्यक्रम संयोजक राकेश देवलाल, पूर्व दर्जाधारी महेंद्र लुंठी, ललित पंत, राजेंद्र रावत, राजेंद्र भट्ट आदि थे।

कार्यक्रम का संचालन रेखा जोशी, ललित शौर्य ने किया। इससे पहले ईरानी साढ़े 11 बजे स्टेट प्लेन से नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरीं और देव सिंह मैदान में आयोजित वसंतोत्सव के पांचवें दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्हें रंगीला पिछौड़ा भेंटकर सम्मानित किया गया। दोपहर तीन बजे वह स्टेट प्लेन से लौट गईं।

शख्सियतों को सम्मानित किया
केंद्रीय मंत्री ने वसंतोत्सव के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षक डॉ. अशोक पंत, सिने कलाकार हेमंत पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता दीवान सिंह वल्दिया, जनार्दन उप्रेती, नवीन टोलिया, खुशी जोशी को सम्मानित किया।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की डॉक्यूमेंट्री लांच
केंद्रीय मंत्री ने वसंतोत्सव के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री, ऑडियो सांग और स्त्री दैनिक डायरी का विमोचन किया। डॉक्यूमेंट्री में अभियान से जुड़े क्रियाकलाप शामिल हैं। ऑडियो सांग कुमाऊंनी भाषा में जनार्दन उप्रेती ने तैयार किया है, जबकि स्त्री डायरी में दैनिक दिनचर्या, क्रियाकलापों और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed