फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smart meters reach four lakh homes

Dehradun News: चार लाख घरों तक पहुंचा स्मार्ट मीटर

Tue, 24 Feb 2026 07:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Smart meters reach four lakh homes
-आरडीएसएस योजना के तहत 3500 करोड़ का चल रहा काम
विज्ञापन


-ऋषिकेश में गंगा काॅरिडोर की बिजली लाइन भूमिगत करने की योजना मंजूर
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड के चार लाख 11 हजार से अधिक घरों पर यूपीसीएल के स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। गढ़वाल में मीटर ज्यादा लगने हैं लेकिन अब तक के रुझानों के हिसाब से कुमाऊं मंडल स्मार्ट मीटरिंग में आगे है।
आरडीएसएस योजना के तहत प्रदेश में 3,529.95 करोड़ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। गढ़वाल मंडल में अब तक 1,74,769 उपभोक्ता स्मार्ट मीटर और 1,504 फीडर मीटर लगाए जा चुके हैं। कुमाऊं मंडल में 2,36,589 उपभोक्ता मीटरों की स्थापना पूरी हो चुकी है। इस तरह प्रदेश भर में लगभग 15.87 लाख उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 4.11 लाख से अधिक मीटर लग चुके हैं। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि कुल आवंटित बजट 3529.95 करोड़ में से अब तक 575.22 करोड़ खर्च हो चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से स्मार्ट मीटर कार्यों के लिए 10.51 करोड़ की ग्रांट भी जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

---
बिजली की हानि में आई कमी
बिजली के तकनीकी नुकसान (लाइन लॉस) को कम करने के लिए जिलावार कार्यों का आवंटन किया गया है। वित्तीय प्रगति के मामले में हरिद्वार 86.43% काम के साथ सबसे आगे है। रुद्रपुर 42.05, देहरादून ग्रामीण 34.44%, काशीपुर और हल्द्वानी में 30% से अधिक पूरा हो चुका है। बिजली की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए 215 सब-स्टेशनों पर आरटीडीएएस सिस्टम लगाया जा चुका है, जिसमें से 211 पर टेस्टिंग भी पूरी हो गई है। ऋषिकेश के गंगा कॉरिडोर में बिजली की लाइनों को भूमिगत करने और ऑटोमेशन के लिए भी 547.83 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed