फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smart city will give 60 lakhs for sewer line,

Dehradun News: स्मार्ट सिटी सीवर लाइन के लिए देगा 60 लाख, नगर निगम नाले के लिए ढाई करोड़

Sat, 24 May 2025 02:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Smart city will give 60 lakhs for sewer line,
सहारनपुर मार्ग पर बरसात में होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए विधायक खजानदास और मेयर सौरभ थपलियाल ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन


तय किया गया कि द्रोण होटल से प्रिंस चौक तक जल निगम सीवर लाइन बिछाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी 60 लाख रुपये की धनराशि देगा। इसके अलावा प्रिंस चौक पर होने वाले जलभराव के अस्थायी समाधान के लिए सिंचाई विभाग एक नाले का निर्माण करेगा। नाला निर्माण में आने वाले 2.50 करोड़ रुपये का भुगतान नगर निगम की ओर से किया जाएगा। विधायक ने कहा, जलभराव के स्थायी समाधान के लिए गांधी रोड स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज प्लान को मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। यह दर्शनलाल चौक से प्रिंस चौक होते हुए सहारनपुर चौक तक बनेगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा इस परियोजना की स्वीकृति तक कई विभाग अपने-अपने नालों, सड़कों की नालियों पर होने वाले जलभराव की जिम्मेदारी लेंगे और आकस्मिक जलभराव की निकासी के लिए उचित संसाधनों की व्यवस्था रखेंगे। उन्होंने कहा कि सर्वे चौक पर होने वाले जलभराव के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग एवं पीआईयू स्मार्ट सिटी संयुक्त रूप से निरीक्षण कर समाधान निकालेंगे। इस दौरान एडीएम फाइनेंस केके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई शरद श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता लोनिवि जितेंद्र त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed