फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   smart city dehradun.

हुडको पर टिका दून स्मार्ट सिटी को दारोमदार

Fri, 04 Dec 2015 01:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 04 Dec 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
smart city dehradun.

दून स्मार्ट सिटी का दारोमदार अब हुडको पर आकर टिक गया है। शुक्रवार को हुडको की बोर्ड बैठक में उत्तराखंड को दिए जाने वाले 2200 करोड़ रुपए के कर्ज पर फैसला होना है।

विज्ञापन


हुडको इसकी सैद्धांतिक सहमति दे चुका है पर अगर बोर्ड इस मामले को लटकाता तो दून स्मार्ट सिटी परियोजना भी प्रभावित हो सकती है। स्मार्ट शहर की परियोजना के लिए एमडीडीए को न्यूनतम 250 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। यह जरूरत दून टी कंपनी से करार के साथ पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


अब इसके बाद दून स्मार्ट शहर की सबसे बड़ी जरूरत फंड की है। हुडको करीब 2200 करोड़ रुपए फंड करने की सैद्धांतिक सहमति दे चुका है। इतना होने के बाद भी हुडको ने अभी निदेशक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूर नहीं कराया है। परियोजना के नोडल अधिकारी आर मिनाक्षी सुंदरम के मुताबिक हुडको की बोर्ड बैठक चार दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो इससे दून स्मार्ट परियोजना के लिए फंड की कमी दूर हो जाएगी। बोर्ड बैठक में अगर यह प्रस्ताव पास नहीं होता है तो प्रदेश के सामने सबसे बड़ी मुश्किल खड़ी होगी। दून का चयन अगर प्रथम बीस शहरों में होता है तो केंद्र सरकार 100 करोड़ रुपए देगी। लेकिन इससे पहले एमडीडीए को दून टी कंपनी को भी पैसा चुकाना होगा।


यह सौदा करीब 1200 करोड़ में हुआ है। इसके साथ ही चीन विश्वविद्यालय के साथ भी 11 दिसंबर को करार होना है। 15 दिसंबर को परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट को केंद्र को भेजने की डेडलाइन है और इससे पहले ही यह मामला भी प्रदेश को सुलझाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed