फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smart calendar 84-year-old Vijay Mehra created a special smart calendar received legal rights for it Dehradun

Dehradun: मेहनत रंग लाई...84 वर्षीय विजय मेहरा ने तैयार किया खास स्मार्ट कैलेंडर, 400 वर्षों की मिलेगी जानकारी

Tue, 06 Jan 2026 12:46 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 06 Jan 2026 12:46 PM IST
सार

84 वर्षीय विजय मेहरा का स्मार्ट कैलेंडर 400 साल आगे और पीछे ले जाएगा। दो साल की मेहनत से उन्होंने यह स्मार्ट कैलेंडर तैयार किया है।

विज्ञापन
Smart calendar 84-year-old Vijay Mehra created a special smart calendar received legal rights for it Dehradun
विजय मेहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खास स्मार्ट कैलेंडर तैयार करने वाले दून के 84 वर्षीय विजय मेहरा की वर्षों की मेहनत रंग लाई है। आगे और पीछे के 400 वर्षों की जानकारी देने वाले उनके इस कैलेंडर को कॉपीराइट यानी कानूनी अधिकार मिल गया है। उन्होंने यह कैलेंडर ए-3 की चार सीट को एक बनाकर तैयार किया है। इससे हर साल कैलेंडर बदलने से निजात मिलेगी।

विज्ञापन

इंद्रानगर, सीमाद्वार निवासी विजय मेहरा ने बताया, इस कैलेंडर को बनाने में उन्हें करीब दो साल का समय लगा था। साल 2020 में उन्होंने यह कैलेंडर तैयार किया था और पांच साल के लंबे इंतजार के बाद उन्हें अब कानूनी अधिकार मिला है। कहा, हर साल के महीने में तारीख व दिवस कुछ साल के अंतराल में दोबारा उसी तरह आते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: चीन युद्ध में खाली हुआ जादूंग गांव फिर से होगा आबाद,  23 परिवारों को मिलेंगे पहाड़ी शैली में घर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका अध्ययन कर उन वर्षों को एक साथ क्रम में जोड़ा गया। इससे पिछले व भविष्य के 400 वर्षों में किसी भी साल की जानकारी हासिल की जा सकेगी। साल 2001 में नेशनल फर्टिलाइजर लि. भटिंडा (पंजाब) से सेवानिवृत्त हुए विजय मेहरा ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में 18 साल तक वर्कशॉप सुपरिटेंडेंट के पद पर सेवाएं दीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed