{"_id":"f0d969b873811b671c8a23a9150d082d","slug":"small-cylinder-will-sell-near-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों के पास होगी सिलेंडरों की खुली बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों के पास होगी सिलेंडरों की खुली बिक्री
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 03 Jun 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन ऑयल कारपोरेशन की छोटे सिलेंडर बेचने की योजना सिर्फ पेट्रोल पंप पर ही कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन
नौकरीपेशा लोगों को सहूलियत
जबकि सहकारी बाजार में यह योजना औंधे मुंह गिर गई है। वहीं अब कॉलेज के नजदीक सिलेंडरों की खुली बिक्री की योजना है।
देहरादून में अकेले रह रहे नौकरीपेशा लोगों की सहूलियत के लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने अप्रैल में 5 किलो के छोटे सिलेंडर बाजार में उतारे थे।
पहली अप्रैल से यह योजना बल्लूपुर चौक के समीप स्थित आशीर्वाद पेट्रोल पंप में शुरू की गई थी। पेट्रोल पंप से अब तक 58 सिलेंडर बिक चुके हैं।
पंप संचालक चंद्रमोहन अग्रवाल ने बताया कि शुरुआत में बिक्री धीमी थी, लेकिन अब तेजी पकड़ने लगी है। हर रोज औसतन दो सिलेंडर बिक रहे हैं। खरीदारों में पढ़ाई कर रहे युवक ज्यादा हैं।
रिफिलिंग के लिए भी अब लोग पहुंचने लगे हैं। दूसरी ओर सहकारी बाजार में अभी तक सिर्फ एक सिलेंडर ही बिक सका है।
आईओसी के देहरादून के एरिया सेल्स मैनेजर रोहन दलाल ने बताया कि अब छोटे सिलेंडर कालेजों के आसपास बेचे जाएंगे।