फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   sky lightning in doiwala mining area, one died, 17 injured.

देहरादून: खनन क्षेत्र में गिरी बिजली, एक की मौत, 17 झुलसे 

Mon, 06 Jun 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला Updated Mon, 06 Jun 2016 08:47 PM IST
सार

  • सौंग नदी धर्मूचक खनन क्षेत्र में सोमवार सुबह हुआ हादसा 
  • श्रमिकों को डोईवाला और जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया

विज्ञापन
sky lightning in doiwala mining area, one died, 17 injured.
बिजली गिरने से घायल लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र स्थित सौंग नदी धर्मूचक खनन क्षेत्र में सोमवार सुबह बिजली गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में छह महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन


सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला और हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है। मृतक सहारनपुर के बिहारीगढ़ और अन्य झुलसे लोग अलीगढ़ उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। यहां मारखम ग्रांट में रहकर खनन क्षेत्र में मजदूरी करते है।
विज्ञापन


मारखम ग्रांट धर्मूचक सौंग नदी में वन विकास निगम का खनन क्षेत्र है। रोजाना की तरह सोमवार को भी खनन श्रमिक नदी में उप खनिज के काम लगे थे। सुबह करीब नौ बजे के आस पास गड़गड़ाहट के साथ तेज हवाएं चलने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तंबुओं में पहुंच पाते इससे पहले ही गिरी बिजली

sky lightning in doiwala mining area, one died, 17 injured.
अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज - फोटो : अमरउजाला

इससे पहले श्रमिक अपने तंबुओं तक पहुंचते भीषण आवाज के साथ वहां बिजली गिर गई। बिजली गिरने से श्रमिकों, बच्चों और महिलाओं में चीखपुकार मच गई।

खनन गेट पर मौजूद कर्मचारियों और खनन कारोबारियों ने निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस की मदद से झुलसे लोगों को डोईवाला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट भिजवाया गया।

हादसे में रविंद्र (30) पुत्र रघुबीर सिंह गांव कसालीपुर बिहारीगढ सहारनपुर उत्तरप्रदेश की मौत हो गई। लतेश (26) पुत्र सुरेंद्र और राधा पत्नी महेंद्र को हिमालयन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायलों को सीएचसी डोईवाला में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद तहसील और पुलिस प्रशासन के अधिकारी झुलसे लोगों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

ये हैं बिजली गिरने से हुए घायल 

sky lightning in doiwala mining area, one died, 17 injured.
वहीं हरिद्वार में मनसा देवी मार्ग पर भी बिजली गिरने से दो घायल हो गए। - फोटो : amar ujala

अमोल (4) पुत्र धर्मसिंह, राजकुमारी (26) पत्नी धर्मपाल, वेदराम (55) पुत्र सूरज, प्रेमवती (25) पत्नी हरि सिंह, शांति देवी (50) पत्नी वेदराम, संतोष (16) पुत्र मेनवा, विजयपाल (40) पुत्र बनवारी, रामाशीष (40) पुत्र देवनारायण, राजेश (18) पुत्र देवीराम, सलमान (19) पुत्र जाहिद, खेमकरण (28) पुत्र चंद्रपाल, अंजलि (3)  पुत्री चंद्रपाल, लक्ष्मी (28) पत्नी चंद्रपाल, हरिसिंह (30) पुत्र सोहन, ऊषा (26) पत्नी भूरा हाल निवासी धर्मूचक खनन क्षेत्र मारखम ग्रांट डोईवाला, मूल निवासी अलीगढ़ उत्तरप्रदेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed