फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sixty year old player took challenge from sea waves

60 साल के इस ‘युवा’ ने लिया समंदर की लहरों से लोहा, विशेष खिलाड़ी का सम्मान मिला

Mon, 02 Mar 2020 12:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 02 Mar 2020 12:19 PM IST
सार

  • न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में ज्वार-भाटा के बीच की 2400 मीटर तैराकी
  • विशेष खिलाड़ी के सम्मान से नवाजा गया

विज्ञापन
sixty year old player took challenge from sea waves
डॉ. आदेश कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के 60 वर्षीय ‘युवा’ तैराक डॉ. आदेश कुमार शर्मा ने जोखिम उठाते हुए न्यूजीलैंड में समंदर की लहरों से लोहा लिया। ज्वार-भाटा के बीच 2400 मीटर तैराकी की, जिसके लिए उन्हें विशेष खिलाड़ी के सम्मान से भी नवाजा गया। 

विज्ञापन


डॉ. आदेश शर्मा ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित हुई तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।  प्रतियोगिता बीती 23 फरवरी को शाम साढ़े सात बजे शुरू हुई। रात आठ बजकर 22 मिनट पर समुद्र में ज्वार भाटा का समय निर्धारित था। 

विज्ञापन

प्रतियोगिता में विशेष खिलाड़ी का सम्मान मिला

बकौल डॉ. शर्मा प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए वह लोहे की तार-बाड़ के नीचे से होकर गुजरे, जिसमें वे चोटिल भी हुए। तुरंत उपचार लेने के बाद उन्होंने तैराकी शुरू की।  डॉ. शर्मा के मुताबिक उनके हाथ से खून निकलता देख साथ में चल रही बोट में बैठे आयोजकों ने उन्हें बोट पर चढ़ा लिया।

लेकिन वह तैराकी पूरा करना चाहते थे, इसलिए फिर से लहरों में छलांग लगा दी। उन्हें प्रतियोगिता में विशेष खिलाड़ी का सम्मान प्रदान किया गया। यह प्रतियोगिता फील्ड बीच (हार्बर फुट) से आरंभ होकर चेल्सिया शुगर फैक्ट्री तक आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed