फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six goats stolen from the garden of a retired city magistrate

Dehradun News: सेवानिवृत सिटी मजिस्ट्रेट के बगीचे से छह बकरे चोरी

Fri, 17 Jan 2025 08:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Six goats stolen from the garden of a retired city magistrate
कालसी। तहसील क्षेत्र के मथ्यौ गांव स्थित सेवानिवृत सिटी मजिस्ट्रेट के बगीचे से चार बकरे और दो बकरियां चोरी हो गए। बगीचा मालिक की ओर से राजस्व पुलिस को तहरीर दी गई है। उन्होंने बगीचे में काम करने वाले नेपाली मूल के चौकीदार पर चोरी का शक जताया है। राजस्व पुलिस घटना की जांच कर रही है। कालसी तहसील क्षेत्र के मथ्यौ गांव में खड़ीन गांव निवासी सेवानिवृत सिटी मजिस्ट्रेट नत्थी सिंह तोमर की कृषि भूमि, बगीचा और छानी है। 15 जनवरी की रात को छानी से चार बड़े बकरे और दो बकरियां चोरी हो गए। बगीचे में नेपाली मूल का चौकीदार कार्य करता है। चोरी की घटना के बाद से वह और उसका परिवार गायब है। उन्होंने चौकीदार पर चोरी का शक जाहिर किया। राजस्व पुलिस अधिकारी कालसी मनोहर लाल अंजूवाल ने बताया कि क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक को मामले की जांच कर शीघ्र चोरी की घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed