{"_id":"5e6be92a8ebc3ea4971b12fe","slug":"six-contact-routes-closed-due-to-debris-vikas-nagar-news-drn339099530","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा आने से छह संपर्क मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा आने से छह संपर्क मार्ग बंद
विज्ञापन
कालसी चकराता मोटर मार्ग पर तंदावा के पास आया मलबा।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश से जगह-जगह मलबा आने से जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में छह संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। इसके चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 30 से अधिक गांव का संपर्क आसपास के इलाकों से कट गया है।
क्षेत्र में बीते तीन दिन से बारिश का दौर जारी है। इसके चलते शुक्रवार सुबह क्षेत्र की कई सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। साहिया-तपलाड़, माख्टी-पोखरी, बाणा-चिल्हाड़, रडू-मुंधोल, सैंज-कुनैन, हयो-टगरी समेत छह से अधिक संपर्क मार्ग जगह-जगह बंद हो गए हैं। उक्त सड़क से जुड़े गांव में रहने वाले लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट के पास भूस्खलन जोन भी सक्रिय हो गया है। यहां दिनभर पहाड़ी से पत्थरों के लुढ़कने का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते मोटर मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों को एहतियात के साथ सड़क से गुजरना पड़ रहा है।
मोटर मार्ग तंदावा के पास भारी मात्रा में मलबा आने से पूरी रात बाधित रहा। सुबह लोनिवि ने जेसीबी से मलबा हटा यातायात बहाल कराया। वहीं, त्यूनी-मोरी मोटर मार्ग पर मेंद्रथ के पास भारी मात्रा में मलबा आने से सड़क पर कई घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। लोनिवि (पीएमजीएसवाई) कालसी के ईई बीसी पंत ने कहा कि मौसम खुलते ही बंद सड़कों को खोलने का काम शुरू किया जाएगा।