{"_id":"67f1518d27309a2a3d0aae50","slug":"six-child-labourers-were-freed-case-filed-against-the-establishment-operators-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-120161-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छह बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, प्रतिष्ठान संचालकों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छह बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, प्रतिष्ठान संचालकों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सेलाकुई में जिला टास्क फोर्स ने चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/सेलाकुई। जिला टास्क फोर्स एवं भिक्षावृत्ति उन्मूलन टीम की ओर से सेलाकुई में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। टीम प्रतिष्ठानों और ऑटो सर्विस सेंटर से छह बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया। थाना पुलिस की ओर से छह प्रतिष्ठान और ऑटो सर्विस सेंटर संचालकों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मुक्त करवाए गए बच्चों को टीम ने बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है।
शनिवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी अमित थपलियाल के नेतृत्व में जिला टास्क फोर्स व भिक्षावृत्ति उन्मूलन टीम ने सेलाकुई में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न ऑटो रिपेयरिंग सेंटर, प्रोविजन स्टोर, रेस्टोरेंट में छापामारी की गई। इस दौरान मैसर्स एम कमाना रिपेयरिंग सेंटर सेलाकुई, मैसर्स पुंडीर प्रोविजन स्टोर मेन बाजार, मैसर्स मंडल ऑटो मेन बाजार, पाल रेस्टोरेंट एंड फास्टफूड, बिष्ट रेस्टोरेंट रामपुर कैंप और मैसर्स नेगी साइकिल रिपेयरिंग सेंटर से एक-एक बाल श्रमिक मुक्त करवाया गया। टीम ने बाल श्रम करवाने वाले संचालकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि अफजाल, केपी पुंडीर, प्रशन्नजीत मंडल, अतर सिंह, अनिल सिंह और विरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।