फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six bovines recovered, two smugglers arrested

छह गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2020 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Six bovines recovered, two smugglers arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने हिमाचल के पांवटा से तस्करी कर लाए जा रहे छह गोवंश बरामद करने के साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सभी के खिलाफ पुलिस ने गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि गो तस्कर हिमाचल प्रदेश से आवारा पशुओं की चोरी कर रात्रि में उन्हें यमुना नदी पार कर जंगल के रास्ते बेहट सहारनपुर क्षेत्र में ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो तस्करों को दबोच लिया। जिनकी पहचान दिलशाद पुत्र फरजन अली निवासी असगरपुर तहसील बेहट थाना मिर्जापुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश और लाल हुसैन पुत्र सद्दीक पोस्ट सिंगपुरा थाना पांवटा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। उनके पास से दो चाकू भी बरामद हुए। तस्कर गोवंश को काटने के लिए सहारनपुर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

फरार तस्करों की पहचान इमरान निवासी पाज रायपुर थाना बेहट सहारनपुर उत्तर प्रदेश, उसका पिता तासिन और जाफर पुत्र सद्दीक पोस्ट सिंगपुरा थाना पांवटा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कुल्हाल प्रमोद कुमार, चौकी प्रभारी विकासनगर बाजार दीपक मैठाणी, सिपाही मनदीप कुमार, नरेश पवार, सुशील गौड़, त्रेपन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed