{"_id":"6834d1da8b260acc9306e13e","slug":"six-booked-for-dowry-harassment-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-700640-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कालसी थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न में पति समेत परिवार के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी तहरीर में थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने बताया कि वर्ष 2019 में उनका विवाह उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी ललित कुमार से हुआ था। पति ललित कुमार, सास मुनेश, देवर शुभम, सन्नी, अक्षय और चाचा अनंगपाल उनके साथ गली गलौज और मारपीट करते है। उनको भूखा-प्यासा रखते हुए दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे हैं। बताया कि 19 जून 2024 को उनका पति उन्हें कालसी थाना क्षेत्र के साहिया नेवी में भूखा प्यासा छोड़ कर चला गया। 19 नवंबर 2024 को वापस आया और फिर से दहेज की मांग की। बताया उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है और पति उनके साथ लगातार मारपीट कर रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।