फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Situation brought at the expense of Shilgur Maharaj

Dehradun News: शिलगुर महाराज के दर पर लाई गई होलियात

Sun, 01 Dec 2024 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
Situation brought at the expense of Shilgur Maharaj
त्यूणी। खत शिलगांव के सात गांवों के निवासी शिलगुर महाराज के दर पर होलियात लेकर पंहुचे। लोग नाचते गाते देवता के दरबार में पंहुचे। इस दौरान खत के सभी गांवो की बेटियां भी अपने परिवारों के साथ परंपरा मेशामिल हुई।
विज्ञापन

शिलगांव खत के ईष्ट देवता शिरगुल महाराज इस वर्ष छजाड़ गांव में विराजमान हैं। इसलिए खत शिलगांव के सात गांव पटीऊड़, भुनाड़, डांगुथा, एथान, भूत, अटाड़, भताड़ के लोग होलियात लेकर ग्राम छजाड़ स्थित महाराज के मंदिर प्रांगण में पंहुचे। अपने-अपने गांव से होला जलाकर ढोल-ढमाऊ की धुन पर नाचते-गाते ग्रामीण मंदिर परिसर पंहुचे। इस दौरान गांवों की बेटियां भी अपने बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंदिर परिसर पहुंचीं। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने तांडी, हारूल पर पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed