फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sitarganj News: Anti Human Trafficking Unit Raid in hotel and eight arrested including three Love Couple

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट: सितारगंज के होटल में मारा छापा, तीन प्रेमी युगल समेत आठ गिरफ्तार

Fri, 05 Nov 2021 11:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Nov 2021 11:51 PM IST
सार

सभी के पास से आपत्तिजनक वस्तु और 17 आधार कार्ड मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपियों को कोतवाली ले आए, जिनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3/4/5/6 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Sitarganj News: Anti Human Trafficking Unit Raid in hotel and eight arrested including three Love Couple
होटल के कमरे में छापा(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सितारगंज पुलिस के साथ एक होटल में छापा मारा। टीम ने तीन प्रेमी युगल समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यूनिट की निरीक्षक बसंती आर्या ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। होटल से 17 आधार कार्ड और आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद की है। शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी बसंती आर्या कोतवाली पहुंचीं और कोतवाली पुलिस के साथ नगर के मीना बाजार मोड़ पर होटल झुनझुन में छापा मारा। इससे होटल में खलबली मच गई। टीम ने होटल की तलाशी ली तो पुलभट्टा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर अलीनगर गांव निवासी फैजल खान, नानकमत्ता थाना क्षेत्र के ग्राम बरकीडांडी निवासी अंकित राणा एवं गढ़ी पट्टी गांव निवासी पंकज राणा तीन युवतियों के साथ पकड़े गए। इनमें दो युवतियां शादीशुदा बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


होटल के रजिस्टर चेक किए तो अप्रैल से अब तक एक भी इंट्री नहीं करना सामने आया। इस पर टीम प्रभारी आर्या ने रजिस्टर जब्त कर लिया। साथ ही होटल स्वामी कृष्ण कुमार और ऊषा अग्रवाल को भी हिरासत में ले लिया। आर्या ने बताया कि होटल से आपत्तिजनक वस्तु और 17 आधार कार्ड मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपियों को कोतवाली ले आए, जिनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3/4/5/6 के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि होटल में अनैतिक व्यापार की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई की गई। शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश कुमार, कस्बा प्रभारी गंगाराम गोला, कांस्टेबल चंद्र प्रकाश, जगदीश लोहनी, यूनिट की महिला कांस्टेबल रेखा टम्टा, ललिता बिष्ट और कांस्टेबल रमेश चंद्र आदि थे। इधर, शाम करीब सात बजे तक करीब आठ घंटे पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed