{"_id":"5a00ad944f1c1b8d698b9c98","slug":"sit-will-investigate-criminal-negligence-case-in-dehradun-shishu-sadan","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: राजकीय बाल गृह में गड़बड़ी की जांच के लिए SIT गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: राजकीय बाल गृह में गड़बड़ी की जांच के लिए SIT गठित
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल गृह में बालक और बालिकाओं के साथ अमानवीय व्यवहार और आपराधिक लापरवाही के मामले की जांच को गठित हुई एसआईटी में सीओ डालनवाला जया बलूनी और महिला निरीक्षक को नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जबकि स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग से महिला अधिकारी का नाम मांगा गया है। इस मामले में तीन दिन पहले दो बच्चों की मौत के मामले में आठ कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
केदारपुरम स्थित राजकीय बाल गृह में बालक-बालिकाओं से अमानवीय व्यवहार को लेकर प्रमुख सचिव गृह आनंद वर्द्धन ने एसआईटी गठित करने के आदेश दिए थे। इसके बाद शुक्रवार रात नेहरू कालोनी थाने में आपराधिक लापरवाही के आरोप में फार्मासिस्ट हरिकृष्ण सेमवाल समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विवेचक अनीता बिष्ट ने इस मामले में अधीक्षिका के बयान भी दर्ज किए। उन्होंने विभाग से आरोपियों का पता पूछा है, क्याेंकि कई कर्मचारी यहां से दूसरे जिलों में स्थानांतरित हो चुके हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि आदेश के अनुपालन में एसआईटी गठित कर दी गई है। एसआईटी में पुलिस की तरफ से सीओ जया बलूनी और निरीक्षक नीलम रावत रहेंगी।