{"_id":"6cb01056a7edfa3be304fdc47cd70e8c","slug":"sisters-dead-body-found-in-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में नहर में मिले दो बहनों के शव, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में नहर में मिले दो बहनों के शव, हड़कंप
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 29 Apr 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबीस घंटे के अंदर ही हरिद्वार स्थित पथरी पॉवर हाउस पर दूसरी बहन का भी शव उतराता हुआ मिला। इससे पहले एक बहन का शव सोमवार को मिला था।
विज्ञापन
लक्सर के गांव सुल्तानपुर कुन्हरी निवासी बहनों के गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर लेने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सोमवार को पथरी पावर हाउस से स्थानीय पुलिस ने करीब 18 वर्षीय युवती का शव निकाला था, देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
पुलिस अभी उसकी पहचान कर पाती कि मंगलवार सुबह भी एक युवती का शव अटका होने की सूचना मिली। पुलिस ने पहुंचकर युवती के शव को गंगनहर से निकलवाया। जिला अस्पताल में पहुंचे वाल्मीकि समाज के लोगों ने दोनों शव की पहचान सगी बहन निधि 28 वर्ष एवं शिल्पी 18 वर्ष पुत्री सुखबीर निवासी गांव सुल्तानपुर कुन्हरी लक्सर के रूप की।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास ही दोनों बहनों की ननिहाल है। ननिहाल से आए लोगों ने युवतियों के पिता पर जमकर भड़ास निकाली। इधर, कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस गहनता से छानबीन में जुट गई है। पिता से भी पूछताछ होगी।