फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sister killed in accident on raksha bandhan 2018

हरिद्वार: भाई को राखी बांधने जा रही बहन की हादसे में मौत, सदमे में आया परिवार

Sun, 26 Aug 2018 10:30 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पथरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पथरी Updated Sun, 26 Aug 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
sister killed in accident on raksha bandhan 2018
demo pic

रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी बांधने जा रही एक बहन की रविवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि महिला के पड़ोसी दंपति घायल हैं । उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लक्सर क्षेत्र के भोगपुर गांव निवासी रवि अपनी पत्नी उमा देवी को साथ लेकर राखी बंधवाने के लिए अपनी ससुराल जा रहा था। बताया गया कि पड़ोस में रहने वाली ममता रानी (40) पत्नी मनवीर  भी उनके साथ बाइक पर सवार हो गई। ये पड़ोसी होने के साथ ही रिश्तेदार भी हैं। तय हुआ था कि वह ममता को जाते समय उसके मायके छोड़ देंगे और वापस आते समय साथ ले आएंगे।
विज्ञापन


जैसे ही वे पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम पदार्था के पास पहुंचे तो हरिद्वार की ओर से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी ममता देवी छिटक कर नीचे गिर गई और डंपर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार रवि  और उसकी पत्नी  भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर पथरी थानाध्यक्ष आशुतोष चौहान सहकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा ममता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक दुर्घटना के बाद डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मृतका के ससुराल और मायके दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed