फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sister brutal murder with lover in manglaur

नौ साल की मासूम ने बहन को प्रेमी संग 'गंदा काम' करते देखा, तो दी इतनी दर्दनाक मौत कि रूह कांप जाए

Mon, 07 Aug 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर Updated Mon, 07 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
sister brutal murder with lover in manglaur

नौ साल की मासूम ने छत पर अपनी बड़ी बहन को उसके प्रेमी के साथ आपत्त‌िजन स्‍थ‌ित‌ि में देख ल‌िया। इसके बाद बहन इतनी हैवान बन गई क‌ि उसने प्रेमी के साथ म‌िलकर मासूम को मौत के घाट उतार द‌िया। 

विज्ञापन


गदरजुड्डा में 9 वर्षीय नाबाल‌िग की हत्या उसकी सगी नाबालिग बहन और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। रविवार को पत्रकार वार्ता में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार मुस्कान ने अपनी बहन को प्रेमी के संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद दोनों ने मिलकर मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


शनिवार को गदरजुड्डा में नौ साल की लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। देर रात प‌िता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने रिश्तेदार पिटलोकर सरधना मेरठ हाल निवासी बन्तीखेड़ा थाना बाबरी शामली निवासी मोनू उर्फ  गुफरान पर मुस्कान की हत्या का शक जताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

sister brutal murder with lover in manglaur

​मंगलौर कोतवाली में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी मोनू उर्फ गुुफरान के मृतका की नाबालिग बहन से प्रेम संबंध थे। शनिवार को वह अपने दोस्त इकबाल के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर दोनों घर की छत पर चले गए।

जल्दबाजी में दोनों दरवाजा बंद करना भी भूल गए। इसी बीच वह बच्‍ची वहां आ गई और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने  सारी बात घर वालों को बताने की बात कही। इस पर दोनों ने पहले तो उसे मनाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो मोनू ने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में मोनू ने उसकी बहन से चाकू मंगाकर उसका गला रेत दिया और उसके शव को बगल में कुर्बान के अर्धनिर्मित मकान में डाल दिया।

पुलिस ने आरोपी मोनू को नगर के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। मृतका की बहन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू व ईंट के टुकड़े को भी बरामद किया है। पत्रकारवार्ता के दौरान सीओ परीक्षित कुमार, कार्यवाहक कोतवाल अजय कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed