{"_id":"71955af886bddf22c9915da8ab708e24","slug":"sir-when-they-got-cheap-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! इन्हें भी मिलेगा सस्ता अनाज? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! इन्हें भी मिलेगा सस्ता अनाज?
अमर उजाला, जोगेंद्र मावी, हरिद्वार
Updated Tue, 03 Sep 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद हरिद्वार की जनसंख्या करीब 19 लाख है। इनमें से 11 लाख 63 हजार 609 लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित किया जाना है।
विज्ञापन
लेकिन, योजना के शुभारंभ पर मात्र 100 लोगों को सस्ता राशन वितरण कर प्रभारी मंत्री सहित सभी अधिकारी निकल गए।
अगली बार कब मिलेगा राशन
अन्य पात्रों को योजना का लाभ कब मिलेगा इसकी जानकारी तक किसी ने नहीं दी। जिन सौ को लाभान्वित किया गया उन्हें अगली बार कब राशन मिलेगा यह तक भी नहीं बताया गया।
सोमवार को हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा योजना की सांकेतिक औपचारिकता की गई। नगर निगम के टाउन हाल में जनपद की प्रभारी मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
पूरा नहीं मिला अनाज
उन्होंने शुभारंभ पर 100 पात्रों में से तीन को सस्ता अनाज बांटा। शेष 97 को संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मियों ने अनाज दिया। लेकिन जिन सौ पात्रों को अनाज बांटा उन्हें पूरा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
दस-दस किलो अनाज देकर इन्हें चलता किया गया। जबकि प्रति यूनिट उन्हें 20 से 50 किलो तक अनाज मिलना चाहिए था। यह हाल तब रहा जब इससे पहले प्रभारी मंत्री ने भारी भरकम योजना के बारे में भाषण दिया।
ताकि न हो धांधली
योजना में धांधली का अंदेशा जताते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए भी आदेशित किया था। लापरवाही का आलम यह भी रहा जिन पात्रों को योजना के शुभारंभ पर अनाज वितरण किया उन्हें अगले महीने अनाज कब मिलेगा, इसकी जानकारी भी किसी के पास नहीं थी। इससे मौके पर पहुंचे जरूरतमंद लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी महेंद्र सिंह बिसेन ने बताया कि पहले नवंबर तक पात्र लोगों को कार्ड बनाकर दे दिए जाएंगे। इसके बाद योजना का लाभ मिलना शुरू होगा।
इनकी भी सुनिए
अंतोदय व बीपीएल कार्डधारक को पहले से ही योजना का लाभ मिल रहा है। शेष पात्रों के लिए नवंबर तक प्रक्रिया पूरी कर कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। संभावना है दिसंबर से सस्ता अनाज मिलना शुरू हो जाएगा।
- वीएस धनिक, सीडीओ एवं नोडल अधिकारी, खाद्य सुरक्षा योजना हरिद्वार।