{"_id":"692df5ca965331de720c47ea","slug":"sir-my-son-and-daughter-in-law-beat-me-up-and-threw-me-out-of-the-house-dehradun-news-c-5-drn1037-846986-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: साहब... बेटे-बहू ने मारपीट कर घर से निकाल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: साहब... बेटे-बहू ने मारपीट कर घर से निकाल दिया
विज्ञापन
- जनसुनवाई में आईं 130 शिकायतें, कई का मौके पर ही समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। ऋषिपर्णा सभागार में एडीएम केके मिश्रा की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। इस दौरान घरेलू व जमीन विवाद, सीमांकन, सड़क डामरीकरण, सिंचाई गूल, ऋण माफी, आर्थिक अनुदान, भरण पोषण सहित 130 समस्याएं दर्ज हुईं।
एडीएम ने मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया और कुछ प्रकरणों को संबंधित विभागों को भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आमवाला निवासी बुजुर्ग विद्या देवी ने बेटे और बहू पर मारपीट कर घर से बाहर करने और शिव कॉलोनी निवासी मंगला ने पति पर घर से निकालने, खर्च न देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इस पर एसडीएम सदर को भरण पोषण में वाद दायर करने के निर्देश दिए गए। बीमार 68 वर्षीय जसपाल सिंह ने कहा कि उनका पुत्र 14 वर्ष पहले दुबई चला गया। तब से वह घर नहीं आया और न ही खर्च देता है। घर पर उसके तीन बच्चे और पत्नी है। इनका पालन पोषण वह कर रहे हैं लेकिन अब उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है। इससे परिवार के सामने आर्थिक संकट है। उन्होंने बेटे के विरुद्ध कार्रवाई कर परिवार के भरण पोषण की गुहार लगाई।
दिव्य विहार निवासी रेखा देवी ने अपनी कमजोर आर्थिक का हवाला देते हुए बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। इस पर एसडीएम सदर को जांच करने के लिए कहा गया। जवाहर कॉलोनी निवासी शमशाद एवं दृष्टि दिव्यांग सुरेश ने भी आर्थिक सहायता और रोजगार दिलाने की गुहार लगाई। प्रियंका धीमान ने अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक मदद मांगी।
विज्ञापन
सहसपुर में सिंचाई गूल बंद होने से फसल की बुवाई समय पर न होने की शिकायत पर सिंचाई विभाग को तत्काल समस्या का समाधान करने के लिए कहा। मंदाकिनी विहार में अवैध निर्माण की शिकायत पर एमडीडीए को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। फूलेत-क्यारा मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग पर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को त्वरित कार्यवाही करने को कहा गया। मधुर विहार में सीवर लाइन न होने की शिकायत पर पेयजल निगम को निरीक्षण करने को कहा गया।
सिडकुल की भूमि पर अवैध कब्जा कर वृक्षों का पातन किए जाने की शिकायत पर डीएफओ कालसी को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह आदि मौजूद रहे।