फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Single women do not feel safe: Survey

खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती एकल महिलाएं:सर्वे

Tue, 10 Dec 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Single women do not feel safe: Survey
देहरादून। उत्तराखंड में एकल महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। यह बात एक्शन एड संस्थान के एक सर्वे में सामने आई है। इसके लिए यहां भी अब अन्य राज्यों की तरह नीति बनाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को उत्तराखंड महिला आयोग, एक्शन एड और अर्पण संस्था के पदाधिकारियों ने विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल उपस्थित थीं। इस दौरान कई संस्थानों की ओर से एकल महिलाओं पर किए गए अध्ययन की रिपोर्ट अध्यक्ष के सामने रखी। संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों की ओर से कई सुझाव भी दिए गए। आयोग की सचिव कामिनी गुप्ता ने एकल महिलाओं के लिए नीति के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला। एक्शन एड संस्था से मनीषा भाटिया, फ्रेंड्स ऑफ हिमालय के प्रेम बहुखंडी, अर्पण संस्था से रेनू ठाकुर ने एकल महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर विचार रखे। इस दौरान सभी की इस बात पर एकराय हुई कि उत्तराखंड में भी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों की तरह नीति तैयार होनी चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा कुशवाह ने कई कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed