{"_id":"5bba358c867a5568440dcc3f","slug":"singer-anuradha-paudwal-sing-ganga-aarti-in-rishikesh-after-investor-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: अनुराधा पौडवाल के भजनों से भक्तिमय हुई तीर्थनगरी, उद्योगपतियों के लिए यादगार बनी गंगा आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: अनुराधा पौडवाल के भजनों से भक्तिमय हुई तीर्थनगरी, उद्योगपतियों के लिए यादगार बनी गंगा आरती
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश में उद्योगपतियों के साथ गंगा आरती करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
कलकल करती धारा के बीच आरती की रोशनी और भक्ति भाव से चमकती आंखों ने रविवार को स्वामीनारायण घाट को यादगार बना दिया। इन्वेस्टर्स समिट के बाद निवेशकों का यहां जमावड़ा लगा। देश विदेश से आए मेहमानों को गंगा आरती की भव्यता को नजदीक से निहारने का मौका मिला।
विज्ञापन
इस दौरान खास आरती के लिए आईं प्रख्यात भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने 20 सालों से दिल में पल रही मुराद भी व्यक्त की। उन्होंने आग्रह किया किया कि सरकारें व्यवस्था करें कि गंगा के सभी घाटों पर गंगा आरती के बाद राष्ट्रगान भी हो। इससे मां गंगा के सभी घाटों को राष्ट्रीय अहमियत मिलेगी।
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े छह बजे से स्वामी नारायण घाट पर गंगा आरती का अलौकिक दीदार करने के लिए विशिष्ट मेहमानों का आगमन शुरू हो गया। काफी लोगों के लिए यह पहला मौका था जब विश्व विख्यात जीवनदायिनी गंगा के मनमोहक स्वरूप को बेहद नजदीक से देख पा रहे थे। जिन्होंने पूर्व में इस अनुपम दृश्य को देखा था उनके लिए भी आकर्षण कम नहीं महसूस हुआ।
विज्ञापन
गंगा आरती देखने के लिए खास तौर पर चेकगणराज्य, जापान, मारिशस और अर्जेंटीना के राजदूत यहां आए हुआ थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में निवेशक भी मौजूद रहे। करीब सात बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मंत्री सुबोध उनियाल पहुंच चुके थे।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत हनुमान चालीसा के गायन से हुआ। इसके बाद भजन गायिका अनुराधा पौड़वाल ने मां वीणावादिनी और और मां गायत्री का स्तुति गायन किया। उन्होंने इस मौके पर अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 18 सालों में पहली बार सरकार ने इतना भव्य कार्यक्रम हुआ है। भावुक हो उन्होंने कह डाला कि मां गंगा से विनती है कि त्रिवेंद्र रावत जी सदैव सीएम बने रहें। इस भावोक्ति पर मुख्यमंत्री सहित सभी मेहमान मुस्कुरा उठे।