फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Simulator Drive Test for driving license.

‘सेमुलेटर ड्राइव टेस्ट’ के बाद ही बनेगा डीएल

Wed, 24 Feb 2016 10:00 AM IST
आशीष डोभाल/ अमर उजाला, देहरादून
आशीष डोभाल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Feb 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
Simulator Drive Test for driving license.

दुनिया के तमाम देशों सहित चंडीगढ़, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक सहित कई राज्यों के बाद अब उत्तराखंड में भी चौपहिया वाहन का डीएल लेने के लिए ‘सेमुलेटर ड्राइव टेस्ट’ देना होगा।

विज्ञापन


इसमें 70 प्रतिशत नंबर आने पर ही चौपहिया वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस मिलेगा। आरटीओ कार्यालय के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर, रुड़की, हल्द्वानी में मशीनें पहुंच चुकी हैं। उन्हें लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में अभी तक मैनुअल टेस्ट ड्राइव के बाद आरटीओ की ओर से चौपहिया वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) दिया जाता था। लेकिन अब चौपहिया वाहन के डीएल के लिए आवेदन करने वाले हर व्यक्ति को सेमुलेटर पर टेस्ट ड्राइव देना होगा। इस परीक्षा में अगर 70 प्रतिशत नंबर नहीं आए तो डीएल नहीं बन पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है सेमुलेटर ड्राइव टेस्ट

सेमुलेटर एक ऐसी मशीन और सॉफ्टवेयर है, जिसमें आपको ऐसा अहसास होता है कि आप कोई चौपहिया वाहन चला रहे हैं। इसमें गाड़ी से संबंधित इंडिगेटर, सेफ्टी बेल्ट, वाइपर, डिपर, क्लच ब्रेक सहित चलाने की सारी सुविधाएं हूबहू होती हैं।

यह मशीन कम से कम 10 बाय 10 के कमरे में सेट होगी। उसके अंदर बैठने पर आपको असल में गाड़ी चलाने का आभास होगा। इस मशीन में करीब 10 मिनट का एक वीडियो है, जिसमें चौपहिया वाहन चलाने जैसा अहसास होता है।


मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद ‘सेमुलेटर ड्राइव टेस्ट’ शुरू कर दिया जाएगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। जो लोग यातायात नियमों की जानकारी के बिना डीएल हासिल कर लेते हैं, वह अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। इससे जहां सही व्यक्ति को ड्राइविंग लाइसेंस मिलेगा, वहीं यातायात व्यवस्थित होगा और दुर्घटनाएं कम होंगी।
- सुधांशु गर्ग, आरटीओ, देहरादून संभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed