{"_id":"5d9ceacb8ebc3e93b24e4485","slug":"sikkim-collapses-in-front-of-ashith-s-deadly-bowling-dehradun-news-drn3222030199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशिथ की घातक गेंदबाजी के सामने सिक्किम ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशिथ की घातक गेंदबाजी के सामने सिक्किम ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी में प्लेट ग्रुप में पुडुचेरी ने सिक्किम को दस विकेट से हराकर ग्रुप में चौथी जीत दर्ज की है। पुडुचेरी के आशिथ की घातक गेंदबाजी के सामने सिक्किम के आधे से ज्यादा बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। आशिथ ने अकेले 6 विकेट लिए। वहीं, पुडुचेरी के अरुण कार्थिक व पीके डोगरा ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच 11.4 ओवर में ही खत्म कर दिया।
तनुष क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को हुए मैच में सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी की। पुडुचेरी के गेंदबाजी आक्रमण के सामने सिक्किम के बल्लेबाजों का टिकना मुश्किल रहा। आशिथ ने सलामी बल्लेबाज निलेश लमिचनेथ को 11 रन के स्कोर पर आउट कर पहला झटका दिया। विवेक भी 12 रन पर आउट हुए। आशीष की गेंद पर तीसरा, चौथा, पांचवां झटका आशीष थापा (12) व इकबाल अब्दुला (29), पल्जोर (6) के रूप में दिया। मंडुप भूटिया शून्य, ताशि पिन्स्टो शून्य, दिनेश 18, ईश्वर चौधरी 10, नितेश कुमार गुप्ता शून्य पर आउट हुए। पूरी टीम 36.3 में 112 रनों पर ढेर हो गई।
113 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुडुचेरी के सलामी बल्लेबाज अरुण कार्थिक व पीके डोगरा ने सिक्किम के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। डोगरा ने ताबड़तोड़ खेल दिखाते हुए 41 गेंदों पर 70 रन बनाए। कार्थिक ने 29 गेंद पर 41 रन बनाए। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने नाबाद लौटकर 10 विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन
ग्रुप क्वालीफाई के लिए रोचक हुई जंग
देहरादून। विजय हजारे में प्लेट ग्रुप से क्वालीफाई करने के लिए मुख्य रूप से तीन टीमों के बीच जंग रोचक हो है। फिलहाल ग्रुप में 20 अंकों के साथ पुडुचेरी फिर शीर्ष पर है। उत्तराखंड ने भी तीसरी जीत दर्ज कर 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पा लिया है। हालांकि, तीसरे स्थान पर मौजूद चंडीगढ़ ने उत्तराखंड की तुलना में एक मैच कम खेला है। चंडीगढ़ के14 अंक हैं। वहीं, असम और मेघालय ने भी छठवें मैच में जीत दर्ज करते हुए 16-16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर जगह बनाई है। अभी सभी टीमों के कई मैच बाकी हैं और टीमों के बीच महज दो से चार अंक का ही अंतर है। साफ है कि कोई भी टीम एक मैच हारने से सीधे पिछड़ जाएगी और राह मुश्किल हो सकती है।