फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Signs of devastation due to floods were visible

Dehradun News: भगत सिंह कॉलोनी की सड़कों पर दिखे बाढ़ से तबाही के निशान

Fri, 26 Jul 2024 04:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Signs of devastation due to floods were visible
रिस्पना किनारे भगत सिंह कॉलोनी सहित कई जगह बाढ़ से हुई तबाही के निशान दूसरे दिन भी दिखाई दिए। बाढ़ से प्रभावित परिवार अपने बचे हुए सामान को एकत्र करते नजर आए। नदी किनारे की कॉलोनियों में बाढ़ से काफी मलबा और गंदगी फैली है। नगर निगम की टीम के नहीं पहुंचने पर लोग स्वयं ही सड़कों और नालियों की सफाई करते दिखे।
विज्ञापन


मंगलवार की रात रिस्पना नदी में अचानक बाढ़ आ गई। नदी से सटे तरला आमवाला, एमडीडीए कॉलोनी, मोहिनी कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी सहित कई मोहल्लों में बाढ़ का पानी भर गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और नगर निगम की टीमों ने बुधवार को राहत-बचाव कार्य शुरू किया था। बाढ़ की चपेट में आने से कई परिवार बेघर हो गए। उनके घरों में मलबा और पानी भर गया। सामान खराब हो गया। बृहस्पतिवार दूसरे दिन इन कॉलोनियों की सड़कों पर जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहा। नालियों में कीचड़ भर रहा। लोगों का आरोप है कि नगर निगम की टीम दूसरे दिन मौके पर पहुंची। गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैलने के खतरे को देखते हुए लोगों ने खुद ही गलियों और सड़कों पर सफाई अभियान चलाया। भगत सिंह कॉलोनी निवासी इलियास ने कहा कि नगर निगम की टीम बुधवार की सुबह आई और फोटो खिंचवा कर चली गई। बृहस्पतिवार को कॉलोनियों में निगम का कोई कर्मचारी झांकने नहीं आया।
विज्ञापन




I
I

Iजेसीबी लगाकर मलबे में दबा सामान निकालने की कोशिश की
I



एटीएस कॉलोनी में एक रेस्टोरेंट भी बाढ़ की चपेट में आ गया। संचालक अमित ने बताया कि बाढ़ के पानी से कटाव होने से रेस्टोरेंट का अगले हिस्से में भू-धसांव हो गया। करीब दो लाख रुपये का सामन मलबे में दब गया था। जेसीबी लगाकर मलबे में दबा सामान ढूंढकर निकालने का प्रयास किया। इसमें चार हजार रुपये खर्च हो गए, लेकिन सामान नहीं मिला। प्रशासन की आर से कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed