फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sightseeing during the day, New Year's celebrations at night

Dehradun News: दिन में पर्यटन स्थलों की सैर, रात में मनाया नए साल का जश्न

Wed, 31 Dec 2025 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Sightseeing during the day, New Year's celebrations at night
- पर्यटकों से पैक हुआ चकराता, होटल और रिजॉर्ट संचालकों के चेहरे खिले
विज्ञापन

- सैलानियों ने नए साल की यादों को संजोने के लिए वीडियो भी बनाए

संवाद न्यूज एजेंसी

चकराता। पर्यटकों ने नए साल के जश्न का जमकर आनंद उठाया। देर रात तक पार्टी का सिलसिला जारी रहा। पर्यटकों ने दिन में विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर कर प्रकृति की मनोरम दृश्यों को निहारा। शाम को बाजारों में खरीदारी के बाद अपने होटल और रिजॉर्ट पहुंचे गए। यहां रात होते ही पार्टी का दौर शुरू हो गया। बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से क्षेत्र के सभी होटल, रिजॉर्ट, होम स्टे और कॉटेज पूरी तरह पैक हैं। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
स्थानीय होटल व्यवसायी दिगंबर चौहान, विक्रम पंवार, विवेक अग्रवाल, अमित जोशी, विशाल वर्मा, दिनेश चांदना, वरुण सिंह, रघुवीर चौहान, रोहन राणा, अनुपम तोमर, प्रदीप तोमर और जयपाल चौहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने क्षेत्र में पहुंचे हैं। पर्यटकों की बेहतर मेहमाननवाजी के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। उन्हें विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन परोसे जा रहे हैं। पर्यटक होटल परिसर में बोनफायर, डीजे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। सभी होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को रात 11 बजे के बाद डीजे चलाने और शराब परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

--------
इन पर्यटन स्थलों की सैर की

पर्यटकों ने छावनी क्षेत्र, नवीन चकराता (पुरोड़ी), रामताल गार्डन, चौरानी, बैराठ खाई, स्वाई डांडा, जाड़ी, लोखंडी, टाइगर फॉल, कोटि कनासर, लांघा पोखरी और माख्टी पोखरी आदि पर्यटन स्थलों की सैर की। उन्होंने यहां स्मार्टफोन से जमकर फोटो और सेल्फी ली। नए साल की यादों को संजोने के लिए उनके वीडियो भी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed