फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sidcul suspended dgm get income tax notice

सिडकुल के निलंबित डीजीएम संजय रावत को आयकर का नोटिस

Tue, 24 Jul 2018 09:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Jul 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
sidcul suspended dgm get income tax notice
income tax - फोटो : income tax

सिडकुल में करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोपी निलंबित डीजीएम (टेक्निकल) संजय रावत को आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया है। संजय पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद पर रहते हुए तकनीकी एवं वित्तीय अनियमितताएं बरती हैं। उन्हें फिलहाल उद्योग निदेशालय में संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


दिसंबर में अमर उजाला ने सितारगंज और काशीपुर एस्कॉर्ट फार्म विकसित किए जाने के नाम पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए अरबों रुपये के घोटाले का खुलासा किया था। इस पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए थे। जांच में कई खामियां उजागर हुईं थीं। पता चला कि करोड़ों रुपये खर्चने के बाद भी धरातल पर कोई काम ही नहीं हुआ। इसके अलावा सिडकुल के अफ सरों ने कार्य की गुणवत्ता जांचे बिना भुगतान भी कर दिया। वहीं, यूपीआरएनएन को ही मिलीभगत के चलते ज्यादातर कार्य आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन


उद्योगों के लिए काम करने वाली इस संस्था ने पंतनगर में बच्चों के लिए पार्क बनाने के नाम पर सौ करोड़ रुपये लुटा दिए थे। ऐसी तमाम अनियमितताएं सामने आने के बाद शासन ने डीजीएम संजय रावत को निलंबित कर दिया था। इस बीच, मोटी रकम खपाने के आरोपी डीजीएम को आयकर विभाग ने भी नोटिस जारी किया है। आयकर सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में संजय रावत ने जो जवाब दिया है, उससे विभाग संतुष्ट नहीं है। पूछताछ का सिलसिला जारी है। संतोषजनक जवाब न देने पर संजय पर आयकर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी को मिली क्लीन चिट
आयकर विभाग की ओर से शासन के एक आला अधिकारी को क्लीन चिट दे दी गई है। उन्हें एक लेन-देन के मामले में आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया था। उन्होंने नोटिस का जवाब दे दिया। आयकर विभाग उनके जवाब से संतुष्ट है। लिहाजा, फिलहाल जांच की प्रक्रिया बंद कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed