{"_id":"1ff6c82cb4b1cee01b256b849c1de366","slug":"shyampur-sho-has-been-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाध्यक्ष पर चला डीजीपी का डंडा, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाध्यक्ष पर चला डीजीपी का डंडा, सस्पेंड
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Oct 2013 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाने की जीडी में कूट रचित तरीके से बदलाव करने व फर्जी मुकदमा कायम करने के आरोप में हरिद्वार जनपद के श्यामपुर थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में डीजीपी ने साइलेंटली थाना पुलिस की घेराबंदी की। अब पूरे प्रकरण की जांच एसपी देहात देहरादून को दे दी गई है। अवैध खनन को लेकर हरिद्वार का श्यामपुर थाना खूब बदनाम है।
विज्ञापन
पढें, जोर का झटका धीरे से, यहां सब हो गए फेल!
विज्ञापन
कप्तान का सबसे चहेता पुलिसवाला
सूत्र बताते हैं कि इस थाने पर कप्तान का सबसे चहेता पुलिसवाला थानाध्यक्ष तैनात रहता है। पीएचक्यू का दबाव पड़ने के बाद विगत छह अक्टूबर को क्षेत्र में खनन करने वाली बड़ी मशीनें पुलिस ने पकड़ी। लेकिन कार्रवाई नहीं की।
जब फिर दबाव पड़ा तो नौं अक्टूबर को मुकदमा कायम हुआ। इसी मामसे में पुलिसकर्मियों पर हमला होना भी दिखाया गया। डीजीपी बीएस सिद्धू ने विगत शनिवार को अभियुक्तों को पकड़ने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया तो पुलिस ने मजदूरों को पकड़ लिया और कहा कि जो नामजद हैं उनका नाम जल्दबाजी में गलती जोड़ा गया।
पढें, 'जाम में न फंसता पति तो बच जाती पत्नी'
नामजद लोगों की जानकारी
अब यह खेल पीएचक्यू की समझ में आ गया। पुलिस पर हमला करने वाले नामजद लोगों की जानकारी पुलिस पहले ही जुटा जुकी थी। पुलिस ने जिस दिन वारदात दिखाई उस दिन दोनों नामजद लोग दिल्ली में थे।
डीजीपी का माथा ठनका तो उन्होंने पूरा मामला आईजी लॉ एंड ऑर्डर राम सिंह मीणा को सौंप दिया। इसी क्रम में पीएचक्यू में तैनात एडिशनल एसपी ममता बोरा को थाने पर जाकर जीडी चैक करने को कहा। सोमवार को टीम केसाथ थाना श्यामपुर पहुंची ममता बोरा ने जीडी में हुई ओवरराइटिंग देखी।
पढें, गुंडो के डर से युवती को जंगल में ही छोड़ आया युवक
सिपाहियों पर हमला दिखाया गया
यानी जिन दो सिपाहियों पर हमला दिखाया गया उनका नाम बाद में जोड़ा गया। मंगलवार को दोनों सिपाहियों को आईजी राम सिंह मीणा के सामने पेश किया गया। दोनों ने ही कहा कि वें गश्त पर तो थे लेकिन उनके ऊपर कोई हमला नहीं हुआ।
रिपोर्ट मिलते ही डीजीपी बीएस सिद्धू ने थानाध्यक्ष श्यामपुर हरपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से मुअत्तल कर दिया और पूरे मामले की जांच देहरादून के एसपी देहात को सौंप दी।