फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shuttler Lakshya Sen and DK Sen will represent India in Asian Badminton Championship 2020

एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के शटलर लक्ष्य सेन और डीके सेन करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Mon, 10 Feb 2020 08:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Feb 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Shuttler Lakshya Sen and DK Sen will represent India in Asian Badminton Championship 2020
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया

अल्मोड़ा निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और भारतीय खेल प्राधिकरण के पूर्व बैडमिंटन कोच डीके सेन 11 से 16 फरवरी तक मनीला फिलीपींस में होने जा रही एशियन बैडमिंटन चैंपयनशिप में भारत का प्रतिधित्व करेंगे। 

विज्ञापन


डीके सेन इससे पूर्व भी कई बार भारतीय जूनियर टीम के साथ कोच बनकर गए हैं। उनके प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने देश को कई पदक दिलाए हैं। वह वर्तमान में प्रकाश पादुकोण अकादमी बंगलूरू में कोच के तौर पर खिलाड़ियों को तराश रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं लक्ष्य सेन ने 2018 में जूनियर एशियन चैंपियन बनने के साथ यूथ ओलंपिक में रजत पदक, विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपिनयशिप में मेडल जीतने के साथ ही 2019 में लगातार पांच अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई की टीम ने 36 लाख में खरीदा था

वह वर्तमान में प्रीमियर बैडमिंटन लीग में भी बहुत अच्छा खेले और अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया। चेन्नई की टीम ने उन्हें 36 लाख में खरीदा था।

लक्ष्य और डीके सेन के चयन पर उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, सचिव बीएस मनकोटी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, अल्मोड़ा बैडमिंटन परिवार के राम अवतार, प्रशांत जोशी, सुरेश कर्नाटक, गोकुल मेहता, एएनएस रजवार, हेम तिवारी, जगमोहन फर्त्याल, राकेश जयसवाल,डा. संतोष बिष्ट, अनिल नैनवाल, जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, विजय प्रताप, राजेंद्र तिवारी, जगदीश वर्मा आदि ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed