फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shuttler Dadi wins three medals including gold, enhances Doon's prestige

Dehradun News: शटलर दादी ने स्वर्ण समेत जीते तीन पदक, बढ़ाया दून का मान

Fri, 13 Mar 2026 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Shuttler Dadi wins three medals including gold, enhances Doon's prestige
योनेक्स सनराइज 24वें उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में दून की शटलर दादी निर्मला नेगी ने एक स्वर्ण समेत कुल तीन पदक अपने नाम किए।हल्द्वानी में हुई चैंपियनशिप में निर्मला ने महिला 65 प्लस आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि एकल और मिश्रित युगल में उन्होंने रजत पदक हासिल कर दून का मान बढ़ाया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर निर्मला का चयन गोवा में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए किया गया। बृहस्पतिवार को उन्हें सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया गया। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा कि निर्मला नेगी प्रदेश और देश की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उम्र के इस पड़ाव में उन्होंने यह साबित किया है कि उम्र केवल एक नंबर है। मेहनत और हौसले से जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्हाेंने बताया कि चैंपियनशिप में प्रदेशभर के मास्टर्स स्पोर्ट्स से जुड़े 100 से भी अधिक प्रतिभागियों ने दम दिखाया। इससे पहले निर्मला ने मास्टर्स बैडमिंटन में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed