{"_id":"626d81e46f6de47a8b67c7f6","slug":"shubham-chauhan-head-boy-kashish-became-head-girl-vikas-nagar-news-drn4104893166","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभम चौहान हैड ब्वॉय, कशिश बनीं हैड गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभम चौहान हैड ब्वॉय, कशिश बनीं हैड गर्ल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द एनफील्ड स्कूल में छात्र संसद के गठन के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी चुग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से छात्र-छात्राओं में नेतृत्व करने व कर्तव्य पालन करने की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने छात्र संसद के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।
विद्यालय की छात्र संसद का गठन करते हुए शुभम चौहान को हैड ब्वॉय व कशिश को हैड गर्ल बनाया गया। इसके अलावा वर्णी को विद्यालय के ब्लू हाउस का कप्तान, कोमल को रेड हाउस, अस्मित को यैलो हाउस व अभिषेक त्यागी को ग्रीन हाउस का कप्तान बनाया गया। इसी क्रम में विवेक नौटियाल व अविनेश को स्पोर्टस हैड बनाया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा, अनुशासन समिति, बागवानी, खोया-पाया विभागों में भी छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बनाए गए पदाधिकारियों को उनके पदों की शपथ दिलाते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से छात्र-छात्राओं का बौद्धिक, मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं में अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने व नेतृत्व करने की क्षमता का भी विकास होता है। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य ऊषा चौहान, रेणू भट्ट, रेखा चावला, सोनिया चौहान, सुलोचना पैन्यूली, अनिता कंडवाल, संजोली, आशा, प्रिया, मोनिका, सविंदर सिंह, जवाहर सिंह, अंकित डबराल, प्रमोद चंदोला आदि थे।