{"_id":"67e02223f8fa507f7a0771ea","slug":"shrimad-bhagwat-katha-started-with-kalash-yatra-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1003-119754-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा
विज्ञापन
निगम रोड में आयोजित की जा रही है सात दिवसीय श्रीमद्भागवत
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। निगम रोड स्थित एक निजी होटल में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल रहीं। उन्होंने पवित्र जलस्त्रोत से भरे कलश को आयोजन स्थल पर धार्मिक विधि एवं मंत्रोच्चरण के साथ स्थापित किया। आरती के साथ शुरू किए गए श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया।
कथा व्यास मोहन नौटियाल ने बताया कि सभी कथाओं में श्रीमद्भागवत कथा श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वह तीर्थ स्थल कहलाता है। इसका सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण कर अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अगर कोई सात दिन तक किसी व्यवस्थता के कारण नहीं सुन सकता है, तो वह दो या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकालें। कथा सुनने के प्रभाव से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ-साथ मोक्ष को प्राप्त करता है। इस मौके पर तारावती देवी, दीपक सिंह पाल, मनीष कुमार, अरुण पाल आदि उपस्थित रहे।