फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shrimad Bhagwat Katha organized by All India Devbhoomi

Dehradun News: विष्णु के वामन अवतार की सुनाई कथा

Thu, 04 Jan 2024 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha organized by All India Devbhoomi
I- गुरु रोड पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रतियोगिताएं भी हुईंI
विज्ञापन




अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के तृतीय दिवस पर वामन अवतार की कथा सुनाई गई। इसके साथ ही बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सपनों की उड़ान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।



बुधवार को गुरु रोड स्थित राज पैलेस में आयोजित कथा के तीसरे दिन के यजमान समिति के संरक्षक रामनरेश शर्मा ने परिवार के साथ पूजा की। इस अवसर पर कथा व्यास शाश्वत भार्गव ने सृष्टि की रचना कैसे हुई और ध्रुव चरित्र का वर्णन किया। व्यास ने सुनाया कि वामन अवतार के बाद भगवान बलि के यज्ञ में पहुंचते हैं। उससे तीन पग भूमि मांगकर तीनों लोक ले लेते हैं। विष्णु के चौथे अवतार वामन अवतार की कथा सुनाई। इस दौरान कथा में प्रसंग से प्रश्न पूछे गए। इसका उत्तर देने वाले भक्तों को चांदी के सिक्के, मिंक ब्लैंकेट, लैपटॉप बैग, फूड कूपन उपहार में दिए गए।
विज्ञापन


कथा के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने सपनों व सोच को ड्राइंग शीट पर उकेरकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि कथा के बृहस्पतिवार को श्रीराम प्रकटोत्सव के अवसर पर समिति की ओर से घी के 496 दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। इस अवसर पर रुचि शर्मा, वासु वशिष्ठ, सुमितरंजन शर्मा, अनुराग गौड़, मदनमोहन, पद्मा रतूड़ी, शुभम कौशिक, बीना नेगी, पूजा राठौर, वसुधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed